Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

छठ दिवाली पर दिल्ली से पटना का सफर होगा आसान, प्रयागराज होकर चलेगी स्पेशल वंदे भारत, देखें शेड्यूल

Vande Bharat Express
Vande Bharat Express

Special Vande Bharat Express: दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिलती है। अभी से कई ट्रेनों में नो रूम हो गया है। ट्रेनों के भीड़ और लंबी वेटिंग के बीच रेलवे के द्वारा रेल यात्रियों को बड़ी खुशखबरी दी गई है। दिल्ली से पटना के बिच स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस चलने का फैसला लिया गया है, यह वंदे भारत एक्सप्रेस प्रयागराज होकर चलेगी। 16 कोच वाली यह वंदे भारत एक्सप्रेस पूरी तरह से आरक्षित होगी जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। यह ट्रेन 16 अक्टूबर से 26 नवंबर तक चलाई जाएगी।

16 और 18 अक्टूबर को दिल्ली से चलेगी यह ट्रेन

रेलवे के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 02252 नई दिल्ली पटना स्पेशल वंदे भारत 16 और 18 अक्टूबर को शुरू होगी। वापसी में ट्रेन नंबर 02251 पटना नई दिल्ली स्पेशल 17 और 19 अक्टूबर को चलाई जाएगी। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस ट्रेन को चलाई जा रही है।

हफ्ते मे 3 दिन चलेगी यह ट्रेन

21 अक्टूबर से नई दिल्ली से यह ट्रेन हर सोमवार, बुधवार, शनिवार को चलेगी। वही वापसी के समय इस ट्रेन का संचालन मंगलवार गुरुवार और रविवार को होगा। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दिया है कि अपने सहूलियत के हिसाब से आप टिकट बुक करें।

प्रयागराज में 5 मिनट रुकेगी ट्रेन

रेलवे के द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार यह ट्रेन सुबह 8:35 पर दिल्ली से खुलेगी और दोपहर 3:45 पर प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी और 5 मिनट प्रयागराज जंक्शन पर रुकने के बाद 3:50 पर प्रयागराज से रवाना होगी। 9:30 बजे रात को या ट्रेन पटना पहुंचेगी और वापसी में यह ट्रेन पटना से सुबह 10:00 बजे खुल कर दो पर 3:35 पर प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। 3:40 पर यह ट्रेन प्रयागराज से खुलेगी और रात को 11:30 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी।

UP-बिहार के इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव

इस ट्रेन का ठहराव अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल प्रयागराज जंक्शन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन बक्सर और आरा में होगा। इस ट्रेन के शुरू होने से यूपी बिहार के लोगों को काफी फायदा होगा। छठ पूजा बिहार का प्रमुख त्यौहार है ऐसे में काफी संख्या में लोग अन्य शहरों से यूपी बिहार आते हैं। भारत के अलावा अन्य ट्रेनों का संचालन भी छठ पूजा के अवसर पर किया जा रहा है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

एक्शन मोड में आए सीएम, पटवारी सस्पेंड, पीडब्ल्यूडी अधिकारी का कटेगा 1 महीने का वेतन