Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Railway Special Train : राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, यूपी-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, त्योहारों पर दौड़ेंगी 38 स्पेशल ट्रेनें

उत्तर पश्चिम रेलवे ने 38 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन राजस्थान के विभिन्न शहरों से चलकर हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, महराष्ट्र, मध्यप्रदेश के अलावा यूपी व बिहार के रूटों पर संचालन होगा।

Railway Special Train : राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, यूपी-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, त्योहारों पर दौड़ेंगी 38 स्पेशल ट्रेनें

रेलवे विभाग द्वारा त्योहारी सीजन को देखते हुए राजस्थान व देश के दूसरे राज्यों के यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। दीपावली व छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने 38 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन राजस्थान के विभिन्न शहरों से चलकर हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, महराष्ट्र, मध्यप्रदेश के अलावा यूपी व बिहार के रूटों पर संचालन होगा।

इन ट्रेनों के संचालन के बाद ट्रेनों में लगने वाली भीड़ से यात्रियों को राहत मिलेगी और त्योहारी सीजन में ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिल सकेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 48 जोड़ी नियमित ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के 150 अतिरिक्त डिब्बे लगाए जा रहे हैं। 13 जोड़ी नई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

इनके 264 फेरे होंगे। पहले से संचालित 16 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि भी बढ़ाई गई है। इनके 406 फेरे होंगे। वहीं, 9 जोड़ी बाईपास स्पेशल ट्रेनों की अवधि में विस्तार किया गया है। इनके 154 फेरे होंगे। इस तरह त्योहारों के दौरान कुल 38 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के 824 फेरे संचालित होंगे। नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाने से यात्रियों को अतिरिक्त सीटें और बर्थ उपलब्ध होंगी।

पूजा एक्सप्रेस का टाइमटेबल बना सिरदर्द, 13 घंटे देरी से रवाना

रेलवे विभाग द्वारा अजमेर से माता वैष्णों देवी कटरा तक चलाई जा रही पूजा एक्सप्रेस ट्रेन के टाइम टेबल में सुधार नहीं हो रहा है। यह ट्रेन राजस्थान की राजधानी जयपुर से होते हुए हरियाणा, पंजाब, जम्मू होकर अपनी यात्रा का समापन करती है, लेकिन इन राज्यों के यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।

पूजा एक्सप्रेस का संचालन लगातार छठे दिन मंगलवार को भी पटरी पर नहीं लौटा। जम्मू डिवीजन में तकनीकी और विकास कार्यों के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हैं। इसके चलते पूजा एक्सप्रेस लगातार री-शेड्यूल हो रही है। मंगलवार को भी लिक रैंक समय पर नहीं मिलने से ट्रेन देरी से रवाना होगी। यह ट्रेन जम्मू से 16 घंटे की देरी से अजमेर पहुंची थी।

मंगलवार को अजमेर से दोपहर 2:10 बजे रवाना होने वाली पूजा एक्सप्रेस अब 13 घंटे की देरी से बुधवार तड़के 3:10 बजे रवाना होना तय हुआ। अजमेर से ही देरी से रवाना होने के कारण ट्रेन जयपुर स्टेशन पर भी निर्धारित समय से काफी विलंब से पहुंचेगी।