उत्तर पश्चिम रेलवे ने राजस्थान के विभिन्न रेलवे स्टेशन से होकर निकलने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहने वाला है। इसके लिए रेलवे विभाग ने 12 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-वान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस रेलसेवा 4 नवंबर से श्रीगंगानगर से, गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम जैसलमेर एक्सप्रेस रेलसेवा 4 नवंबर से काठगोदाम से,
गाड़ी संख्या 12195, आगरा फोर्ट-अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा 4 नवंबर से आगरा फोर्ट से, गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर-गांधीग्राम एक्सप्रेस रेलसेवा 4 नवंबर से जोधपुर से, गाड़ी संख्या 14822, गांधीग्राम-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 4 नवंबर से गांधीग्राम से, गाड़ी संख्या 20951, ओखा-जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 9 नवंबर से ओखा से अपने निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी। इन रेलसेवाओं के मार्ग के स्टेशनों पर संचालन समय में आशिक परिवर्तन किया है।
गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा 4 नवंचर से जम्मूतवी से अपने निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी, लेकिन इस रेलसेवा के जयपुर स्टेशन पर आगमन और प्रस्थान, गाड़ी संख्या 12015, नई दिल्ली दौराई शताब्दी एक्सप्रेस रेलसेवा 4 नवंबर से नई दिल्ली से अपने निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी,
लेकिन इस रेलसेवा के जयपुर स्टेशन पर आगमन और प्रस्थान समय, गाड़ी संख्या 12988, अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस रेलसेवा 16 नवंबर से अजमेर से परिवर्तित्त समय 12.40 बजे प्रस्थान करेगी, लेकिन इस रेलसेवा के मार्ग के किशनगढ़ एवं जयपुर स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया है।
गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस रेलसेवा 16 नवंबर से जैसलमेर से परिवर्तित समय 2.15 बजे प्रस्थान, गाड़ी संख्या 12404, लालगढ़-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा 15 नवंबर से लालगढ़ से अपने निर्धारित समय, गाड़ी संख्या 20404, लालगढ़ प्रयागराज एक्सप्रेस रेलसेवा 16 नवंबर से लालगढ़ से अपने निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी। इन रेलसेवाओं के मार्ग के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया है।


