Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रोहित शर्मा ने किया आज निराश, भारत के पास न्यूजीलैंड पर 1-0 की बढ़त बनाने का सुनहरा मौका

भारत के दिग्गज ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने क्रिकेट प्रेमियों को निराश किया है। रोहित शर्मा आज 6 गेंदें खेलने के बाद बिना खाता खोले शून्य के स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे श्रृंखला का मैच शुरू होने से पहले क्रिकेट प्रेमी रोहित शर्मा की बैटिंग देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। हालांकि, आज के मैच में रोहित शर्मा शून्य पर आउट होने के बाद ईडन पार्क रोहित के बल्लेबाजी देखने पहुंचे क्रिकेट प्रशंसकों को निराशा हाथ लगी।

IND-NZ One Day Match Live
IND-NZ One Day Match Live

IND-NZ One Day Match Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज सुबह 4 नवंबर से शुरू हुई पांच एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला के पहला मैच थोड़ी देर में फिर शुरू हो सकता है। बता दें कि ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर बारिश शुरू होने से भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मैच को बीच में रोक दिया गया था। 186 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने बारिश के कारण मैच बंद होने से पहले एक विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए हैं। भारत की तरफ से कप्तान शुभमन गिल 17 रन बनाकर और विराट कोहली 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार इस समय ऑकलैंड के मैदान पर बारिश बंद होने के बाद ग्राउंड स्टाफ द्वारा मैदान से कवर हटाए जा रहे हैं।

रोहित शर्मा नहीं दिखा पाए आज कोई बड़ा कमाल

इस मैच में आज भारत के दिग्गज ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने क्रिकेट प्रेमियों को निराश किया है। रोहित शर्मा आज 6 गेंदें खेलने के बाद बिना खाता खोले शून्य के स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे श्रृंखला का मैच शुरू होने से पहले क्रिकेट प्रेमी रोहित शर्मा की बैटिंग देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। हालांकि, आज के मैच में रोहित शर्मा शून्य पर आउट होने के बाद ईडन पार्क रोहित के बल्लेबाजी देखने पहुंचे क्रिकेट प्रशंसकों को निराशा हाथ लगी।

न्यूजीलैंड में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को दिया 186 रन का टारगेट

ऑकलैंड की ईडन पार्क मैदान में आज सुबह शुरू हुए भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मैच में आज भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। वहीं टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम आज कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। न्यू की पूरी टीम आज के मैच में 42.2 ओवर में 185 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किया। इसके अलावा गुरनूर ब्रार को तीन विकेट और अंशुल कंबोज को दो विकेट मिले। भारत के पास आज 186 रन के छोटे से स्कोर को हासिल कर न्यूजीलैंड पर पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाने का सुनहरा मौका है।

भारतीय प्लेइंग 11 टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड प्लेइंग 11 टीम

टिम साइफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोलस, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New Housing Rules : राजस्थान मुख्यमंत्री जन आवास योजना के नए नियम लागू, 60% जमीन पर गरीबों के लिए बनेगा आवास