Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बढ़ेगी कनेक्टिविटी: पटना से UP का सफर होगा बेहद आसान, दोनों शहरों के बीच बनेगा नया बाईपास

बढ़ेगी कनेक्टिविटी: पटना से UP का सफर होगा बेहद आसान, दोनों शहरों के बीच बनेगा नया बाईपास
पटना-आरा-बलिया बाईपास परियोजना को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है, जिससे बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच आवागमन आसान होगा।

Patna Baliya Bypass : पटना बलिया आरा बाईपास को मंजूरी मिल गई है। सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जल्द ही इस बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आने वाले हैं। इसके बनने के बाद बिहार के पटना से उत्तर प्रदेश के बलिया का सफर काफी आसान हो जाएगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जयंती पर इस बाईपास की घोषणा की गई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों के जरूरत को ध्यान में रखते हुए बलिया आरा बाईपास को मंजूरी दी गई है। हालांकि कब शिलान्यास होगा इसका कंफर्म डेट सामने नहीं आया है।

बलिया से आर के बीच बेहतर होगी कनेक्टिविटी

इस बाईपास के बनने से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी काफी अच्छी हो जाएगी। इससे व्यावसायिक वाहनों के साथ-साथ आम जनता को भी राहत मिलेगी। दूरी और यात्रा के समय में कमी आएगी।

इस परियोजना के पूरे होने के बाद पटना आरा और बलिया के बीच कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जल्द ही सिताब दियारा आकर इस परियोजना के शिलान्यास की बात कही है। कि अभी तक कार्यक्रम की निश्चित तारीख और निर्माण कार्य पूरा करने के समय सीमा की घोषणा नहीं हुई है।

कई जिलों में बढ़ जाएंगे जमीन के रेट

इस बाईपास के निर्माण होने से कई जिलों में जमीन के रेट में उछाल देखने को मिलेगी। इसके लिए पटना आरा बलिया के साथ-साथ कई जिलों के गांव से जमीन ली जाएगी। हालांकि अभी केंद्रीय मंत्री ने इस हाइवे को लेकर पूरा डिटेल सांझा नहीं किया है।

इस प्रोजेक्ट का काम पूरा होने के बाद बलिया आरा से पटना आने वाले लोगों को ट्रैफिक की समस्या का सामना नहीं करना होगा। सड़क के रास्ते भी लोग आसानी से बलिया आरा से पटना का सफर तय कर पाएंगे इससे यूपी बिहार की कनेक्टिविटी और ज्यादा मजबूत हो जाएगी।