Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

UP के इन 27 जिलों में चकाचक सड़कों का होगा निर्माण, नए पुल-बाईपास भी बनेंगे, CM योगी का ऐलान

Up road news
Up road news

UP New Road News: उत्तर प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतरीन बनाने के लिए सरकार के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। एक तरफ तमाम शहरों को एक्सप्रेस वे से जोड़ा जा रहा है वहीं दूसरी तरफ राज्य के तमाम शहरों में नई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है वहीं कई जिलों में पुरानी सड़कों को भी चकाचक बनाया जा रहा है। अब योगी सरकार के द्वारा उत्तर प्रदेश के 27 से अधिक जिलों में चकाचक सड़कों का निर्माण किया जाएगा और कई सड़कों का मरम्मत भी किया जाएगा।

चकाचक होगी यूपी की सड़के

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सड़कों को चकाचक बनाया जाएगा और कई सड़कों का मरम्मत चौरीकरण भी होने वाला है। सिर्फ इतना ही नहीं यहां नया पुल और बाईपास का निर्माण भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिखाई हरी झंडी

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा इसके लिए मंजूरी दे दी गई है। लोक निर्माण विभाग के द्वारा लगभग 1000 करोड रुपए की लागत से अलग-अलग परियोजनाओं का प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी के पास भेजा गया था जिसकी मंजूरी दे दी गई है।

इन रूटो पर सड़कों को बनाया जाएगा चकाचक

मुख्यमंत्री योगी के द्वारा जिन प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है उसमें मुख्य रूप से लखनऊ के हजरतगंज से जिया मऊ के रास्ते पॉलिटेक्निक कॉलेज तक के सड़कों का पुनः निर्माण किया जाएगा। सीतापुर में रामकोट वजीर नगर दधनामऊ रोड, सीतापुर इटिया रोड, बांगरमऊ बिल्हौर रोड के चौड़ीकरण का काम किया जाएगा।

खत्म होगी ट्रैफिक की समस्या

इन सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण होने से सफर आसान होगा वहीं कई जगहों पर नई सड़कों का भी निर्माण किया जाएगा। सड़क खराब होने से लोगों को जाम में फंसना पड़ता था लेकिन अब यह समस्या नहीं होगी।

इन जिलों को होगा विशेष फायदा

सामने जानकारी के अनुसार पूर्वांचल में जौनपुर, कुशीनगर बलिया चंदौली गोरखपुर देवरिया संत कबीर नगर अमेठी के अलावा लखीमपुर खीरी अयोध्या अमेठी सुल्तानपुर बहराइच गोंडा प्रयागराज कौशांबी जिला में सड़कों का मरम्मत किया जाएगा इसके अलावा रामपुर बिजनौर गौतम बुद्ध नगर मथुरा कासगंज फिरोजाबाद के सड़कों को चकाचक किया जाएगा। कहीं दूसरी तरफ बुंदेलखंड में जालौन झांसी ललितपुर हमीरपुर बांदा में भी नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा।