Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कर्मचारियों को दिवाली पर मिल सकता है 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट, 22 और 23 अक्टूबर को मुंबई में होगी बैठक

सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में आठवीं वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने के लिए केंद्र सरकार ने सलाह-मशवरे की प्रक्रिया तेज कर दी है। 8वां वेतन आयोग 22-23 अक्टूबर) को दशहरे के तुरंत बाद मुंबई का दौरा करेगा।

8th pay commission:
8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लेकर केंद्र सरकार ने कवायद तेज कर दी है, जिसके तहत 22 और 23 अक्टूबर को मुंबई में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

8th pay commission: देश में लाखों की संख्या में आठवें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। खबर के अनुसार इस दिवाली पर कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट मिलने का अनुमान है। 8वें वेतन आयोग द्वारा दशहरे के तुरंत बाद 22 और 23 अक्टूबर को मुंबई में बैठक करने की सूचना जारी की गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार रेलवे कर्मचारियों को दिवाली पर आठवी वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट मिल सकता है। बता दें कि 8वें वेतन आयोग के की सिफारिशें लघु होने से देश के 49 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को सीधा लाभ मिलेगा। इस वजह से दूसरे कर्मचारियों के साथ रेलवे कर्मचारियों द्वारा भी आठवें वेतन आयोग के लागू होने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट तैयार होने के बाद केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा रिपोर्ट का बारीकी से अध्ययन करने के बाद ही इसे लागू किया जाएगा।

22 और 23 अक्टूबर को मुंबई में होगी आठवी वेतन आयोग की बैठक

सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में आठवीं वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने के लिए केंद्र सरकार ने सलाह-मशवरे की प्रक्रिया तेज कर दी है। 8वां वेतन आयोग 22-23 अक्टूबर) को दशहरे के तुरंत बाद मुंबई का दौरा करेगा। रेल मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित आठवें वेतन आयोग के 22 और 23 अक्टूबर को मुंबई दौरे के दौरान होने वाली बैठक में कर्मचारियों के काम करने की स्थितियों के साथ रोजाना के कामकाज, ड्यूटी और मेंटेनेंस के काम, ट्रैक मेंटेनेंस, सिग्नल ऑपरेशन, कंट्रोल रूम और काम से जुड़े जोखिमों के बारे में चर्चा की जाएगी।

AIRF और NFIR से भी आठवें वेतन आयोग के दौरे के दौरान मांगे गए हैं सुझाव

रेल मंत्रालय द्वारा 22 और 30 अक्टूबर को आठवीं वेतन आयोग के दौरे के दौरान ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन और नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन से भी सुझाव मांगे गए हैं। दिवाली पर केंद्र सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग को लेकर अगर कोई बड़ी घोषणा की जाती है तो लाखों रेलवे कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग को 1 जनवरी 2026 से लागू करने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।