Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Haryana Hailstorm : हरियाणा के इन 15 गांवों में बारिश के साथ गिरे ओले, अब मौसम होगा परिवर्तनशील

Haryana Hailstorm : हरियाणा के इन 15 गांवों में बारिश के साथ गिरे ओले, अब मौसम होगा परिवर्तनशील

हरियाणा के कई जिलों में अचानक ही मौसम बदलने से आसमान से ओलावृष्टि आफत बनकर बरसी। जहां पर राजस्थान के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे, वहीं हरियाणा के 15 गांवों पर भी असर दिखाई दिया। जहां पर रेवाड़ी जिले के 15 गांवों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे धान के साथ दूसरी फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिणी हरियाणा पर बने चक्रवातीय सर्कुलेशन के असर से प्रदेश के कई जिलों में अंधड़ बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई। खासकर दक्षिणी हरियाणा के रेवाड़ी जिले के ग्रामीण इलाकों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से कृषि गतिविधियों पर असर पड़ा है। अचानक बदले मौसम से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

कृषि विभाग के अधिकारी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि इस बरसात से ज्यादा नुकसान नहीं है। उन इलाकों में एक-दो दिन पहले बिजाई की गई सरसों के जमने में फर्क पड़ सकता है। हालांकि अभी कई किसानों ने बिजाई शुरू नहीं की है। वहीं शाम की बारिश से मंडी में जरूर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। अगले दो दिन तक हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव आएगा।

हरियाणा के इन 15 गांवों में हुई ओलावृष्टि

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोसली, सादतनगर, कान्हड़वास, जुड्डी, झाल, बेरली, रामगढ़, भगवानपुर, जोनावास और अन्य करीब 15 गांवों में अचानक अंधड़ बरसात के साथ ओले भी गिरे। करीब आधे घंटे तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहा, जिससे कई जगह पानी भर गया और ठंडक बढ़ गई। हालांकि ओलावृष्टि ज्यादा देर नहीं हुई।

दो दिन तक मौसम में होगा बदलाव

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौ. चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 24 अक्टूबर की देर रात से हवाओं में बदलाव की संभावना है। 25 व 26 अक्टूबर को मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रह सकता है। कहीं-कहीं हवाओं व गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।

26 अक्टूबर के बाद मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हल्की से मध्यम गति की हवाएं चल सकती हैं। दिन के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। सुबह व शाम हल्की ठंड रहने के आसार हैं। इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी आने की संभावना है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Transfer Order : दिवाली से पहले प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल, हरियाणा कैडर के अफसरों अहम विभाग सौंपे