Hailstorm Alert Rajasthan: राजस्थान प्रदेश में आज गुरुवार, 15 अक्टूबर को मौसम द्वारा अचानक करवट लेने से प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। अलवर जिले में अचानक मौसम में हुए बदलाव के कारण लगातार डेढ़ घंटे बारिश होने की खबर सामने आई है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते राजस्थान प्रदेश में मौसम में हुए अचानक बदलाव से दोपहर बाद कोटपूतली बहरोड़ और अलवर सहित प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी और भारी शुरू हो गई। वहीं मौसम विज्ञान विभाग केंद्र, जयपुर की ओर से प्रदेश के जयपुर, अलवर, कोटपूतली बहरोड़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनू, धौलपुर, भरतपुर सहित 13 जिलों में आज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। जयपुर में आज सुबह से छाए हुए घने बादलों की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शहर में चल रही तेज हवाओं ने एक बार फिर लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास कर दिया है। देश की राजधानी दिल्ली में भी मौसम खराब होने की वजह से चार फ्लाइटों को जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया है।
भरतपुर में चली तेज धूल भरी आंधी
वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से राजस्थान प्रदेश में मौसम में आए बदलाव के कारण आज भरतपुर में चली धूल भरी आंधी की वजह से आमजन और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं जोधपुर से जिलों में कल बुधवार को भी हल्की बारिश देखने को मिली। भरतपुर जिले में आज मौसम विज्ञान विभाग द्वारा बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। बहरोड़ जिले में आज भी बारिश से मंडियों में रखा किसानों का अनाज भीग गया।
सीकर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से बकरियों की हुई मौत
राजस्थान प्रदेश के सीकर जिले में भी आज 15 अक्टूबर को मौसम में बदलाव देखने को मिला है। सीकर जिले के श्रीमाधोपुर शहर में सुबह 11:00 बजे हुई बूंदाबांदी के दौरान आसमानी बिजली गिरने से बकरियों के मरने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार श्रीमाधोपुर शहर के वार्ड नंबर 15 के निवासी शिवनाथ गुर्जर की पांच बकरियों की आसमानी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई है। मौसम विभाग ने सीकर में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है।


