अगले कुछ घंटे में हरियाणा के 10 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, कई जिलों में बेमौसमी बारिश ने ढ़ाया कहर
प्रदेश में मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ ने अगले कुछ घंटे में 10 से अधिक जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। किसानों की धान की फसलों को इस बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है। बता दें कि हरियाणा प्रदेश के पानीपत, सोनीपत, जींद, गुरुग्राम, अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, करनाल और यमुनानगर जिले में आज सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली।
Haryana News: हरियाणा प्रदेश में आज देर रात से हो रही बेमौसमी बारिश ने आमजन के साथ किसानों की भी चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ ने अगले कुछ घंटे में 10 से अधिक जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। किसानों की धान की फसलों को इस बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है। बता दें कि हरियाणा प्रदेश के पानीपत, सोनीपत, जींद, गुरुग्राम, अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, करनाल और यमुनानगर जिले में आज सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। मौसम में हुए बदलाव के कारण प्रदेश के पानीपत, सोनीपत और गुरुग्राम सहित कई जिलों में सुबह से बारिश शुरू हो गई है। वहीं सिरसा जिले के नाथूसरी-चोपटा ब्लॉक में सुबह से घने काले बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है।
पानीपत में लगातार 1 घंटे हुई बारिश
पानीपत शहर में आज सुबह से मौसम में हुए अचानक बदलाव के कारण लगातार एक घंटा बारिश हुई है। तेज बारिश की वजह से शहर में जल भराव की स्थिति तो पैदा हो ही गई है, साथ ही मंडियों में राखी किसानों की हजारों क्विंटल धान की फसल भी भीग गई है। इस बारिश से किसानों को दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां मंडियों में किसानों की धान की फसल में बारिश से नमी बढ गई है, वहीं दूसरी तरफ खेतों में खड़ी धान की फसल आज 40 से 50 किलोमीटर की गति से चली हवाओं के कारण जमीन पर बीछ गई है।
सिरसा में अक्टूबर महीने में ही हुआ दिसंबर जैसी ठंड का एहसास
सिरसा जिले में आज सुबह से तेज ठंडी हवाएं चल रही है। वहीं कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के साथ बारिश शुरू होने की खबर भी सामने आई है। प्रदेश में मौसम में हुए अचानक बदलाव से शुरू हुई बारिश की वजह से सिरसा में अक्टूबर महीने में ही ठंडी तेज हवाओं के कारण लोगों को दिसंबर महीने की सर्दी जैसा एहसास हो रहा है। वहीं करनाल, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, सोनीपत रोहतक, गुरुग्राम, जींद, फरीदाबाद, पलवल सहित 15 से अधिक जिलों में आज सुबह से रुक रुक कर बारिश हो रही है।
मौसम विभाग में अगले कुछ घंटे में ओलावृष्टि का किया अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने हरियाणा प्रदेश में अगले कुछ घंटे में ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ के अनुसार प्रदेश के सोनीपत, पानीपत सहित 10 से अधिक जिलों में अगले कुछ घंटे में ओलावृष्टि होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ गई है। बता दें कि आज सोनीपत में तेज आंधी-तूफान से दुकानदारों की दुकानों की सेठ हवा में उड़ गए और पेड़ पौधों के साथ बिजली लाइनों को भी नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि और आंधी-तूफान के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के किसानों और आमजन से सतर्क रहने की अपील की है।
अनिल चौधरी को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत (हरिभूमि हिंदी समाचार पत्र) से प्रिंट मीडिया में की, जहां खबरों की बुनियादी समझ और लेखन की गंभीरता सीखी। इसके बाद उन्होंने अमर उजाला (हिंदी समाचार पत्र) में 7 वर्षों तक कार्य किया। अनिल कुमार की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल कुमार डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।