Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भरतपुर सहित 7 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, जयपुर संभाग में एक्टिव हुआ वेस्टर्न डिस्टरबेंस

भरतपुर सहित 7 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, जयपुर संभाग में एक्टिव हुआ वेस्टर्न डिस्टरबेंस

Rain Alert Rajasthan: राजस्थान प्रदेश के भरतपुर सहित सात जिलों में आज 24 अक्टूबर, शनिवार को मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो गया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में कल शुक्रवार शाम से हल्की से माध्यम बारिश शुरू हो गई है। मौसम विज्ञान विभाग, जयपुर द्वारा प्रदेश के भरतपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़ और चुरू सहित सात जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट (thunderstorm rain alert Rajasthan) जारी किया है।

जयपुर संभाग में एक्टिव हुआ वेस्टर्न डिस्टरबेंस

प्रदेश की राजधानी गुलाबी नगरी में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव कल शुक्रवार को दोपहर से देखना शुरू हो गया था। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से जयपुर संभाग के कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी के साथ कल की बारिश भी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर, के अनुसार आज पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते जयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। प्रदेश की राजधानी जयपुर के साथ श्रीगंगानगर, दोसा, सीकर, भरतपुर और हनुमानगढ़ जिले में हल्की बारिश होने की खबर सामने आई है। इसके अलावा अलवर और कोटपूतली बहरोड जिले में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है।

प्रदेश में इस महीने तीन वेस्टर्न डिस्टरबेंस हुए एक्टिव

अक्टूबर महीने में तीन अलग-अलग वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से राजस्थान प्रदेश में विभिन्न जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है। गुरुवार को प्रदेश के जैसलमेर जिले में कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। वहीं शुक्रवार को श्रीगंगानगर, दोसा, सीकर, भरतपुर और हनुमानगढ़, अलवर कोटपूतली-बहरोड़ और जयपुर जिले में हल्की बारिश देखने को मिली।

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान प्रदेश में आज से एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के बाद बारिश का दौर देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज भरतपुर,अलवर, सीकर, हनुमानगढ़, चुरु, श्रीगंगानगर और बीकानेर जिले में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग, जयपुर द्वारा आज बीकानेर संभाग और जयपुर संभाग में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

भरतपुर सहित 7 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, जयपुर संभाग में एक्टिव हुआ वेस्टर्न डिस्टरबेंस

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Transfer Order : दिवाली से पहले प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल, हरियाणा कैडर के अफसरों अहम विभाग सौंपे