Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Kal Ka Mausam: राजस्थान में कल आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट, श्रीगंगानगर सहित इन जिलों में होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव

Kal Ka Mausam: राजस्थान में कल आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट, श्रीगंगानगर सहित इन जिलों में होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव

Hailstorm Alert Rajasthan: राजस्थान प्रदेश में कल 24 अक्टूबर से एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग, जयपुर द्वारा प्रदेश के श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़ और चुरू सहित कई जिलों में आंधी बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि प्रदेश में अक्टूबर महीने में तीन वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से अलग-अलग जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी रहा है।

कल गुरुवार को प्रदेश के जैसलमेर जिले में कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान प्रदेश में कल से एक बार फिर बारिश का दौर देखने को मिलेगा। इस दौरान कई जिलों में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। राजस्थान प्रदेश में गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री के साथ जैसलमेर जिले का रहा।

राजस्थान की 17 शहरों में न्यूनतम तापमान पहुंच 20 डिग्री से नीचे

राजस्थान प्रदेश में मौसम में अब बदलाव होना शुरू हो गया है। प्रदेश के 17 से अधिक जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। जिसके चलते रात के समय में लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, अलवर, पिलानी, झुंझुनू , करौली, फतेहपुर, सिरोही, नागौर, गंगानगर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा और सीकर सहित 17 से अधिक शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। वहीं प्रदेश की राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान और न्यूनतम 33 तापमान 21 डिग्री रिकार्ड के आसपास रहा। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 39 डिग्री सेल्सियस के साथ जैसलमेर रहा।

चार जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट हुआ जारी

राजस्थान प्रदेश के चार जिलों में कल आंधी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग, जयपुर द्वारा 24 अक्टूबर से प्रदेश की श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर और हनुमानगढ़ जिले में आंधी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से बरसात शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान प्रदेश में अक्टूबर महीने के अंतिम दिनों में ठंड बढ़नी शुरू हो जाएगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

1 नवंबर से देश में बदल जाएंगे व्यापार के नियम, छोटे व्यापारियों को बड़ा कारोबारी बनने का मिलेगा मौका