हरियाणा में दिवाली के तुरंत बाद ही मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने नवंबर माह में पांच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसमें एक विक्षोभ दिवाली के तुरंत बाद ही सक्रिय होगा और हरियाणा के कई जिलों में हल्की बारिश होने व तेज हवा चलने की संभावना है। ऐसे में दिवाली पर आतिशबाजी से होने वाले प्रदूषण से तुरंत ही राहत मिलने की उम्मीद है।
इस बार का नवंबर महीना भी लोगों को हैरान करने वाला है। अक्टूबर में मौसम का मिजाज अप्रत्याशित रहने के बाद अब नवंबर में भी कुदरत के ऐसे ही रंग देखने को मिलेंगे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस माह में 4 से 5 पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेस) सक्रिय होने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग और स्थानीय विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार अनुमान है कि इस बार सामान्य से अलग रुख देखने को मिलेगा।
आमतौर पर नवंबर के महीने में दिन का औसत तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहता है, लेकिन इस बार इसमें बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। वहीं, रविवार को दिन का तापमान 27.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 16.7 डिग्री पर पहुंच गया।
10-11 को होगी बूंदाबांदी
महीने के पहले पखवाड़े (1 से 15 नवंबर) के दौरान दिन और रात का तापमान सामान्य के आसपास ही बना रहेगा। इस अवधि में सुबह और देर रात के समय हल्की ठंडक महसूस होगी। हालांकि, 10 और 11 नवंबर के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ के के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा। इसके प्रभाव से हरियाणा के कई जिले और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस बारिश से तापमान में क्षणिक गिरावट आ सकती है और सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ सकती है।
दूसरे पखवाड़े में चढ़ेगा पारा, 35 तक पहुंचने का तापमान
नवंबर के दूसरे पखवाड़े (16 से 30 नवंबर) में मौसम अधिक चौंकाने वाला रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में अप्रत्याशित बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अमूमन इस समय तक ठंड पूरी तरह अपने पैर पसार लेती है, लेकिन इस बार दिन का पारा 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक जा सकता है। इससे दोपहर के समय हल्की गर्माहट का अहसास बना रहेगा।
पूरे महीने मौसम में लगातार परिवर्तनशीलता बनी रहेगी, जिससे कभी ठंडक तो कभी दिन में गर्मी का अहसास होगा। वहीं स्वी फसलों पर असर सरसों व गेहूं की बुआई के लिए मौसम मिला-जुला देखने को मिल रहा है। जिले में जिन किसानों ने सरसों की अगेती बुआई पूरी कर ली है, उनके लिए पहले पखवाड़े का तापमान और नमी अनुकूल रहेगी।


