Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर, धौलपुर सहित कई जिलों आज में हुई बेमौसमी बारिश, देखिए कल कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान प्रदेश में गुरुवार से शुरू हुआ बारिश का दौरा आज 16 अक्टूबर, शुक्रवार को भी जारी रहा। आज प्रदेश के जयपुर और धौलपुर सहित सीकर, करौली, श्री गंगानगर, चूरू, अलवर कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, कई जिलों में बेमौसमी बारिश की वजह से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार 17 अक्टूबर को राजस्थान प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। प्रदेश में गुरुवार से शुरू हुआ बारिश का दो दिन बाद कल खत्म हो जाएगा।

Kal ka mousam
Kal ka mousam

Kal ka mousam: राजस्थान प्रदेश में गुरुवार से शुरू हुआ बारिश का दौरा आज 16 अक्टूबर, शुक्रवार को भी जारी रहा। आज प्रदेश के जयपुर और धौलपुर सहित सीकर, करौली, श्री गंगानगर, चूरू, अलवर कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, कई जिलों में बेमौसमी बारिश की वजह से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से 15 अक्टूबर गुरुवार से प्रदेश के मौसम में हुए बदलाव के बाद लगातार 2 दिन से अलग-अलग जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश होने के कारण जयपुर सहित विभिन्न जिलों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। जयपुर शहर में आज सुबह 6:00 से शुरू हुई बारिश लगातार 20 मिनट तक जारी रही। जयपुर के चाकसू क्षेत्र में सबसे अधिक 6 MM बारिश हुई। बारिश और ठंडी हवाओं की वजह से शहर में लोगों ने आज गुलाबी ठंड का एहसास किया।

अलवर में लगातार 4 घंटे बरसे बादल

अलवर में आज अलसुबह तकरीबन 3:00 बजे शुरू हुआ बारिश का दौरा सुबह 7:00 तक जारी रहा। लगातार चार घंटे कोई बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में पानी भरने की स्थिति पैदा हो गई। बारिश की वजह से अलवर जिले के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं कोटपूतली बहरोड जिले में पिछले 24 घंटे में 1 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई और खैरथल तिजारा में भी पिछले 24 घंटे से बारिश का दौर जारी है। धौलपुर जिले में गुरुवार को शुरू हुआ बारिश का दौरा आज भी जारी रहा। लगातार रिमझिम बारिश की वजह से जिले के शंकरातोर गांव में एक किसान के मकान की छत ढ़ह गई है।

कल 17 अक्टूबर को कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार 17 अक्टूबर को राजस्थान प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। प्रदेश में गुरुवार से शुरू हुआ बारिश का दो दिन बाद कल खत्म हो जाएगा। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने से जयपुर सहित अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, अजमेर, सीकर, झुंझुनूं और टोंक सहित पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। कल 17 अक्टूबर को प्रदेश के किसानों को 2 दिन से आफत बनकर हो रही बेमौसमी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ द्वारा जारी किए गए कल 17 अक्टूबर को प्रदेश के मौसम को लेकर चेतावनी मैप में सभी जिलों को ग्रीन दिखाया गया है। इसका मतलब है कि पूरे प्रदेश में कल वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर समाप्त हो जाएगा और मौसम शुष्क रहेगा।

जयपुर, धौलपुर सहित कई जिलों आज में हुई बेमौसमी बारिश, देखिए कल कैसा रहेगा मौसम

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सोयाबीन के भाव में प्लांट में आई तेजी, देखिए आज का मंडी भाव