Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

देश के इन राज्यों में अति भारी बारिश की चेतावनी, जानें राजस्थान, हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम

देश के इन राज्यों में अति भारी बारिश की चेतावनी
देश के इन राज्यों में अति भारी बारिश की चेतावनी

Weather Forecast : दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र देश के कई राज्यों का मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने तीन राज्यों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि उत्तर भारत के राज्यों की बात की जाए तो इसमें मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार 19 से 21 अक्टूबर तक तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि अगले एक सप्ताह तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के साथ हिमाचल में 25 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने यह की भविष्यवाणी

मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जो अगले 24 घंटों के भीतर गहरे दबाव में बदल सकता है।

इसके बाद यह चक्रवात पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ेगा और फिर अगले दो से तीन दिनों में धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा में घूमते हुए सोमालिया तट तक पहुंच जाएगा। इसके चलते मौसम विभाग ने 25 अक्टूबर तक केरल, माहे और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 19 से 21 अक्टूबर के दौरान भारी बारिश हो सकती है, जबकि लक्षद्वीप में 21 से 23 अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद 22 से 25 अक्टूबर के दौरान यहां मौसम साफ नहीं होगा और मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

राजस्थान, हरियाणा व पंजाब का कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के लिए अगला सप्ताह शुष्क रहने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 19 से 25 अक्टूबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। जबकि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 22 से 25 अक्टूबर तथा उत्तराखंड में 23 से 25 अक्टूबर के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से दूर, एसबीआई का फिक्स रिटर्न, लाइफ कवर वाला धांसू सेविंग्स प्लान