Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान प्रदेश में विक्षोभ, ठंडी हवाओं से तापमान में आई गिरावट, देखिए अगले एक सप्ताह कैसा रहेगा मौसम ?

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से प्रदेश में बीते गुरुवार और शुक्रवार को जयपुर, अलवर, धौलपुर, सीकर, श्रीगंगानगर सहित कई जिलों में बारिश हुई। जिससे अब प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट से गर्मी का असर कम हुआ है और मौसम में ठंडक घुलने लगी है।

RAJASTHAN WEATHER
RAJASTHAN WEATHER

Kal Ka Mausam: राजस्थान प्रदेश में पिछली 2 दिन लगातार हुई बारिश की वजह से कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 2 दिन लगातार बारिश का दौर जारी रहने के बाद मौसम विभाग विज्ञान विभाग, जयपुर की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार आज 17 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिलों में पूरा दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। राजस्थान प्रदेश में 24 अक्टूबर से मौसम है फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से प्रदेश में बीते गुरुवार और शुक्रवार को जयपुर, अलवर, धौलपुर, सीकर, श्रीगंगानगर सहित कई जिलों में बारिश हुई। जिससे अब प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट से गर्मी का असर कम हुआ है और मौसम (Rajasthan weather update) में ठंडक घुलने लगी है। हनुमानगढ़ जिले में गुरुवार से शुक्रवार के बीच न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसका असर जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक देखने को मिला।

जानिए अगले सात दिन राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम साफ ?

मौसम विज्ञान विभाग, जयपुर के अनुसार आगामी सात दिनों तक मौसम साफ रहने के संकेत हैं। इसके बाद 24 अक्टूबर को हल्के पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जयपुर, अलवर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। 24 अक्टूबर के बाद राजस्थान प्रदेश के सभी जिलों में तापमान (Rajasthan weather) में और गिरावट आने की संभावना है। अक्टूबर के अंत तक अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।

अक्टूबर अंत तक प्रदेश में बढ़ेगी ठंडक

राधेश्याम शर्मा, मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि राजस्थान प्रदेश में अक्टूबर महीने के अंतिम सप्ताह में तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रवाह मजबूत होने पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में रात के तापमान में गिरावट तेज हो सकती है। इस दौरान दिन और रात के तापमान में अंतर भी देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि सर्दी की तीव्रता प्रदेश में हवा की दिशा, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और स्थानीय मौसम परिस्थितियों पर निर्भर करेगी। राधेश्याम शर्मा, मौसम वैज्ञानिक ने मौसम में बदलाव होने के बाद ठंड शुरू होने के चलते विशेष कर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतने की लोगों से अपील की है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

SMS मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा सेंटर बनने का रास्ता हुआ साफ, लगभग 4 करोड़ रुपए बजट की मिली मंजूरी