कृषि विज्ञान केंद्र में प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को दी बाजरा को बढ़ावा देने का प्रशिक्षण, डॉक्टर बोले बाजरा खाने से बीमारियां होती है दूर

Feb 21, 2023 - 16:28
 0
कृषि विज्ञान केंद्र में प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को दी बाजरा को बढ़ावा देने का प्रशिक्षण, डॉक्टर बोले बाजरा खाने से बीमारियां होती है दूर

सरदारशहर। शहर के मेगा हाईवे पर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र गांधी विद्या मंदिर में इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स 2023 को बाजरे के पोषण मूल्य एवं मूल्य संवर्धन विषय पर संस्थागत प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की 20 महिलाओं ने भाग लिया। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ वीके सैनी के नेतृत्व में डॉ रमन जोधा ने कहा कि देश से बिमारियों को भगाना है तो अपने खानपान में मोटे अनाज बाजरा को सेवन करना होगा। उन्होंने बताया कि भारत 2023 को बाजरा के अंतरराष्ट्रीय वर्ष के रूप में चिह्नित किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के रसोइयों के एक समूह ने बाजरे का चूरमा, बाजरा केक, बाजरे की खीर, बाजरा दही चावल, फॉक्सटेल बाजरा बिसिबेलेबाथ, रागी हलवा आदि बाजरे के व्यंजन शामिल करने चाहिए। डॉ सैनी ने कहा कि बाजरा किसानों और विशेष रूप से छोटे किसानों के लिए फायदेमंद है। वास्तव में फसल बहुत कम समय में तैयार हो जाती है और ज्यादा पानी की भी आवश्यकता नहीं होती है। बाजरा में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स होते हैं। कई लोग इसे सुपरफूड भी कहते हैं। बाजरा के एक नहीं बल्कि कई फायदे हैं। मोटापा कम करने के साथ-साथ ये डायबिटीज, हाइपरटेंशन और दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को भी कम करते हैं। इसके साथ ही ये पेट और लीवर की बीमारियों को रोकने में भी मददगार होते हैं। बाजरा कुपोषण से लड़ने में भी बहुत फायदेमंद है। ऊर्जा के साथ-साथ प्रोटीन से भरे होते हैं। डॉ. रमन जोधा कहा कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मिलेट्स रिसर्च के अनुसार बाजरा अन्य अनाजों की तुलना में पौष्टिक रूप से बेहतर हैं। इसमें प्रोटीन, आवश्यक अमीनो एसिड, खनिज और विटामिन की उच्च मात्रा होती हैं। आईआईएमआर के अनुसार बाजरा में 7-12 प्रतिशत प्रोटीन, 2-5 प्रतिशत वसा, 65-75 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट,15-20 प्रतिशत आहार फाइबर, फिंगर बाजरा (रागी) कैल्शियम का सबसे समृद्ध स्रोत है। इसमें लगभग 300-350 मिलीग्राम/100 ग्राम होता है। इस प्रशिक्षण के दौरान डॉ वीके सैनी, डॉ मुकेश शर्मा, डॉ हरीश कुमार, हरफूल सारण, सजना देवी, मेनका, कृष्णा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।