
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कृष्णा राकेश कांवत ने चूरू के सखी सेंटर का निरीक्षण कर पीड़ित महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं और कानूनी सहायता की समीक्षा की।

ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे अभियान के तहत चूरू के सात विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए, जिसमें न्यायिक अधिकारियों ने छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधों के संरक्षण और सरकारी योजनाओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया है।