‘‘मुरलीपुरा शिव हनुमान मंदिर में भगवान भोलेनाथ का किया अभिषेक। ‘

जयपुर,सावन का पतित-पावन महीना चल रहा है ओर हिंदू धर्म में इस महीने का बेहद ही विशेष महत्व होता है। यह देवों के देव महादेव का प्रिय महीना माना जाता है, ऐसा माना जाता है कि भगवान भोलेनाथ को खुश करने के लिए ये महीना अति उत्तम है। सावन में मंदिरों में और घरों में विशेष भगवान शंकर के आयोजन हो रहे हैं। षिव हनुमान मंदिर, मुरलीपुरा स्थित अपना आर्य नगर विकास समिति की ओर से अधिमास सावन में कांवड़ यात्रा निकाली गई। कांवड़ियों ने गलताजी कुंड से जल लाकर मुरलीपुरा स्थित षिव हनुमान मंदिर में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया।
यह कांवड यात्रा गलताजी कुंड पर भगवान शिव की पूजा अर्चना के बाद प्रारंभ हुई, जो गलजाजी से बडी-छोटी चौपड, चांदपोल, पानीपेच, सीकर रोड मुख्य मार्ग होते हुए मुरलीपुरा स्थित षिव हनुमान मंदिर पर संपन्न हुई। इस दौरान डीजे की धुन पर नाचते गाते सैकड़ों शिव भक्त कांधे पर कांवड़ रखकर भगवान भोलेनाथ और हर हर महादेव के जयकारे लगाते चल रहे थे। कावडियों का मंदिर आगमन पर पुष्प वर्षा से स्वागत भी किया गया। समिति अध्यक्ष सुरेश कुमार नें सभी कावडियों एंव समिति के सभी युवा साथी एंव अन्य गणमान्य सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।