डबल इंजन सरकार प्रदेश के विकास के लिए संकल्पित: राजवर्धन 

Nov 15, 2024 - 22:31
 0
डबल इंजन सरकार प्रदेश के विकास के लिए संकल्पित: राजवर्धन 


जयपुर टाइम्स 
जयपुर। कैबिनेट मंत्री  कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और कुशलक्षेम जानी। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जनसंवाद कर सम्मानित जनता की समस्याएं सुनीं और यथोचित समाधान के लिए आश्वस्त किया। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जनता से झोटवाड़ा विधानसभा के विकास के संबंध में विस्तार से चर्चा की। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा है। जन-जन के विकास से ही झोटवाड़ा व प्रदेश का विकास संभव है। भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए संकल्पित है। जन संवाद में क्षेत्रवासी झोटवाड़ा में जारी विकास कार्यों से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का जनसेवा और समस्त विकास कार्यों के लिए आभार जताया। कर्नल राठौड़ ने कहा कि झोटवाड़ा और राजस्थान की जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।