सरसों चने का सरकारी खरीद केंद्र शुरू, 30 जून तक 752 किसानों की उपज की होगी तुलाई, एक महिने लेट हुआ केंद्र शुरू, चने में मात्र ही किसानों ने करवाया रजिस्ट्रेशन, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगी तुलवाई
सरसों चने का सरकारी खरीद केंद्र शुरू, 30 जून तक 752 किसानों की उपज की होगी तुलाई, एक महिने लेट हुआ केंद्र शुरू, चने में मात्र ही किसानों ने करवाया रजिस्ट्रेशन, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगी तुलवाई
सरदारशहर। कृषि उपज मंडी में स्थापित क्रय-विक्रय सहकारी समिति के द्वारा समर्थन मुल्य पर सरसों व चने का सरकारी खरीद केंद्र एक महिने के बाद बुधवार को कांग्रेस देहात अध्यक्ष ईश्वर राम डूडी की अध्यक्षता में शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरमैन राजकरण चौधरी व समिति के चेयरमैन लालचंद छीरंग ने किया। समिति के चेयरमैन ने कहा कि अभी किसानों को इस खरीद केंद्र के माध्यम से अच्छे भाव मिलेंगे। वर्तमान में किसानों को बाजार भाव से 1हजार कम मिल रहे थे। जिसके कारण किसानों को काफी नुकसान हो रहा था। अभी किसानों को राहत प्रदान करने के लिए कृषि मंत्री से मिलकर तुरंत प्रभाव के साथ यह खरीद केंद्र चालू करवाया है। क्रय-विक्रय सहकारी समिति के मुख्य व्यवस्थापक सुनिल कुमार मांडिया ने बताया कि सरसों चने में 752 किसानों की उपज की तुलाई केंद्र पर की जायेगी। जिसमें 652 सरसों व 100 चने के टोकन किसानों ने रजिस्ट्रेशन करवाए है। किसान केंद्र पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक अपनी उपज की तुलाई कर सकेगें। मुख्य व्यवस्थापक मांडिया ने बताया कि एक टोकन पर 25 क्विंटल सरसों व 25 क्विंटल चने की तुलाई की जायेगी। लेकिन अभी आदेश आने के बाद एक टोकन पर 40 क्विंटल चना व सरसों की उपज तुलाई होनी उम्मीद है। सरकारी आदेश आने के बाद शुरू की जायेगी। अभी तक 25 क्विंटल तुलाई के ही आदेश हमारे पास है।
समर्थन मुल्य 5335 चना व सरसों 5450 प्रति क्विंटल के मिलेगे दाम, बाजार भाव से एक हजार रूपए मिल रहे है ज्यादा
सरदारशहर क्रय-विक्रय सहकारी समिति के द्वारा इस बार सरकारी खरीद केंद्र पर समर्थन मुल्य पर चने की खरीद 5335 रूपए व सरसों की 5450 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद की जायेगी। गौरतालब है कि इस बार बाजार भाव से दोनों फसलों के दाम प्रति क्विंटल के 1000 रूपए कम मिल रहे है। इसलिए किसानों का इस बार खरीद केंद्र के प्रति रूझान रहेगा।
यह रहे उपस्थित-
इस मौके पर बजरंग लाल गोदारा, रजीराम सारण, प्रमोद कुमार, किशन कुमार, महेंद्र इशरान, रामचंद्र सारण, महेंद्र पूनियां आदि उपस्थित रहे।