जिनका नहीं कोई सहारा, दोस्त बनकर करेगें उनकी मदद - राजपुरोहित 

May 3, 2023 - 17:39
 0
जिनका नहीं कोई सहारा, दोस्त बनकर करेगें उनकी मदद - राजपुरोहित 


निस्वार्थ सेवा करना ही संस्था का उद्देश्य


धनाऊ /साधन भले कम हों, लेकिन मदद की भावना है, तो रास्ते बनते चले जाते हैं।आप जरूरतमंद की मदद करते हैं तो सुकून मिलता है, वह कहीं और नहीं मिलता। जरूरतमंदों की मदद के लिए मानव सेवा संस्था की टीम जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है।ये बात मानव सेवा संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित ने स्थानीय सवांददाता से वार्ता के दौरान कही।

601 परिण्डे वितरण किए -

संस्था के सदस्यों ने सिवाना विधानसभा क्षेत्र के आसपास गावों में सार्वजनिक स्थानों व घरों में जाकर 601 परिण्डो का वितरण किया। साथ ही लोगों को पक्षियों के दाने की व्यवस्था करने की बात कही। 

दो साल से सेवा जारी

कार्यालय प्रमुख नकुल मेघवाल ने बताया दो साल से संस्था कस्बे में ज़रूरतमंद, असहाय व निर्धन लोगों की सेवा का कार्य कर रही है। 

अब तक किए गए कार्य - 

मानव सेवा संस्था ने इस वर्ष समाज सेवा के क्षेत्र में कई ऐसे छोटे-बड़े कार्य किये हैं, जिनमें बाल गोपाल भोजन अभियान, चरण पादुका वितरण अभियान,शिक्षण सामग्री वितरण योजना,कंबल,वस्त्र व स्वेटर वितरण अभियान,पेड़ लगाओ - पर्यावरण बचाओ अभियान,गरीब,असहाय ,निर्धन का सहयोग,उत्कृष्ठ कार्य पर सम्मान समारोह,पंछी बचाओ - परिण्डे लगाओ अभियान,पशुओं के लिए खेली निर्माण,सार्वजनिक अस्थाई प्याऊ,इत्यादि राशन,बर्तन, नगद आदि देकर सहायता करने का प्रयास किया है।

यह है टीम में शामिल

कैलाश सिंह राजपुरोहित,शांतिदेवी विश्नोई अर्जियाना, मुकेश लंगेरा,किशोर कुमार सांखला, गणपत चौधरी, नारू बोराणा, गौतम सिंह गुड़ानाल, नकुल मेघवाल, राजकुमार लुदराडा, चुन्नीलाल राजपुरोहित, राजेंद्र सरगरा। 

इनका कहना है - 

आज भी समाज में ऐसे वंचित, असहाय लोग हैं, जिसके कल्याण के लिए निस्वार्थ सेवा भाव की दृष्टि से निरंतर कार्य कर रहे हैं। कैलाश सिंह राजपुरोहित, घाणा प्रदेश उपाध्यक्ष - मानव सेवा संस्था,राज.

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।