
भरतपुर के रसाला मोहल्ला में शादी की सालगिरह से एक दिन पहले 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पत्नी पर प्रताड़ना और प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप लगाया है।

वैर थाना क्षेत्र में चार दिन से लापता सेठी सैनी का शव भुसावर रोड स्थित एक नर्सरी में मिला, पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में नगर निगम चुनाव का मुकाबला बिना मतदान के समाप्त हो गया। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम की सक्रियता के बाद निर्दलीय प्रत्याशी विचित्रा सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।