भरतपुर। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने भरतपुर जिला परिषद सदस्य चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार जारी सूची में 31 वार्डों में से 30 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं, जबकि वार्ड संख्या 5 में उम्मीदवार का नाम अभी विचाराधीन है। पार्टी ने आरक्षण श्रेणियों के अनुरूप सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के वार्डों में प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा की ओर से जारी सूची में महिला प्रत्याशियों को भी विभिन्न आरक्षित वार्डों में अवसर दिया गया है। अब प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही संबंधित वार्डों में चुनावी समीकरणों और राजनीतिक गतिविधियों के तेज होने की संभावना है। वार्ड संख्या 5 पर प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं होने से इस सीट पर पार्टी के अंतिम निर्णय का इंतजार रहेगा। भाजपा के जिला परिषद प्रत्याशियों की वार्डवार सूची: वार्ड संख्या प्रत्याशी का नाम 1 संगीता शर्मा 2 राधा जाट 3 बृजेंद्र सिंह 4 अंकित फौजदार 5 विचाराधीन 6 मिथलेश कुमारी 7 सुनयना 8 राधे लाल जाटव 9 रमेश चंद 10 जमुना लाल मीना 11 बबली 12 बिनेश जाटव 13 रिकीश कुमारी 14 रेखा रानी कोली 15 पंकज कुमार सिंह 16 इंजीनियर सौरभ शर्मा 17 मीरा देवी 18 कनिका 19 शीतल कुमारी धाकड़ 20 प्रेमलता 21 मनोज सिकरवार 22 पूजा 23 मान सिंह 24 बलवीरी देवी 25 दिनेश भातरा 26 रेखा 27 सत्यवती 28 कृष्णा कुमारी 29 तेजवीर सिंह 30 रघुवीर टूंडा 31 मणि बाला
भरतपुर
भरतपुर जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 30 वार्डों में उतारे प्रत्याशी, वार्ड-5 पर सस्पेंस बरकरार
भाजपा ने भरतपुर जिला परिषद चुनाव के लिए 31 में से 30 वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वार्ड संख्या 5 पर अभी भी मंथन जारी है।


