Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जोधपुर एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट पकड़ेगा रफ्तार, NHAI और निर्माण कंपनी के बीच हुआ डेट ऑफ अपॉइंटमेंट

राजस्थान प्रदेश के जोधपुर शहर में बनने जा रहे नए एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य अब रफ्तार पकड़ेगा। निर्माण कंपनी ने जोधपुर में बनने जा रहे नए एलिवेटेड रोड के निर्माण को लेकर अब यूटिलिटी शिफ्टिंग को लेकर कवायद तेज कर दी है। निर्माण कंपनी ने डाइवर्जन के लिए बैरिकेड लगाने का काम भी शुरू कर दिया है।

New Elevated Road
New Elevated Road

New Elevated Road: राजस्थान प्रदेश के जोधपुर शहर में बनने जा रहे नए एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य अब रफ्तार पकड़ेगा। इस एलिवेटेड रोड के निर्माण हेतु एनएचएआई ओर निर्माण कंपनी के बीच हुए डेट ऑफ अपॉइंटमेंट हो चुका है। एनएचएआई ओर निर्माण कंपनी के बीच हुए डेट ऑफ अपॉइंटमेंट के अनुसार अब एक दिन की देरी पर निर्माण कंपनी पर शास्ति के कारण निर्माण में आई सुस्ती दूर होने की उम्मीद जगी है।

एलिवेटेड रोड के निर्माण हेतु यूटिलिटी शिफ्टिंग को लेकर कवायद हुई तेज

निर्माण कंपनी ने जोधपुर में बनने जा रहे नए एलिवेटेड रोड के निर्माण को लेकर अब यूटिलिटी शिफ्टिंग को लेकर कवायद तेज कर दी है। निर्माण कंपनी ने डाइवर्जन के लिए बैरिकेड लगाने का काम भी शुरू कर दिया है। हालांकि पुलिस कमिश्नर कार्यालय से महामंदिर से नई सड़क तक डाइवर्जन के लिए इजाजत मांगी, लेकिन फिलहाल आखलिया तिराहा से जूना खेड़ापति के बीच डाइवर्जन की ही अनुमति दी गई।

यह प्रोजेक्ट 6 माह लेट हो चुका है। टेंडर की शर्तों के अनुसार दिसंबर तक इस प्रोजेक्ट का 30% काम पूरा होना था। हालांकि निर्माण कंपनी के अधिकारियों का दावा है कि इस प्रोजेक्ट को तय डेडलाइन में पूरा कर लिया जाएगा।

बता दें, कंपनी के रोडमैप के अनुसार एलिवेटेड रोड को 30 माह में पूरा करने का रोडमैप बनाया गया था। इसमें दिसंबर 2026 तक करीब 33 फीसदी, वर्ष 2027-28 में कुल 90 फीसदी और वर्ष 2028-29 में शेष 10 फीसदी काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। ऐसे में मई-जून 2028 तक एलिवेटेड रोड तैयार हो जानी चाहिए।

कंपनी ने पहले चरण में महामंदिर से नई सड़क, दूसरे चरण में जालोरी गेट से आखलिया तिराहा-जूना खेड़ापति तक एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य पूरा करेगी। तीसरे व अंतिम चरण में नई सड़क से जालोरी गेट तक का काम किया जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बाड़मेर में आज 3 और 5 घंटे का लगेगा पावर कट, दीपावली से पहले किया जाएगा रखरखाव का काम