Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Amul Price Hike : महंगाई का एक और झटका, अमूल ने घी और मक्खन किया महंगा, नई कीमतें लागू

Amul Price Hike : महंगाई का एक और झटका, अमूल ने घी और मक्खन किया महंगा, नई कीमतें लागू

त्योहारी सीजन में महंगाई का एक झटका लगा है। अमूल द्वारा अपने उत्पादों की कीमतों में वृद्धि कर दी है। फिलहाल अमूल द्वारा घी व मक्खन की कीमतों में वृद्धि की गई है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो दूध की कीमतों में भी वृद्धि की जा सकती है। अमूल की तरफ से घी में 50 रुपये व मक्खन में 30 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से कीमतों को बढ़ाया है।

ऐसे में अमूल के घी व मक्खन में वृद्धि का असर अब दूसरे उत्पादों पर पड़ सकता है और अमूल से उत्पाद बनाने वाले लोग अपने सामान की कीमतों में भी वृद्धि कर सकते है। ऐसे में लोगों को महंगाई का सीधा असर पड़ने वाला है। अमूल की तरफ से जारी सूचना के अनुसार एक किलो घी वाले पैकेट की कीमत 50. रुपये और 500 ग्राम मक्खन के पैक की कीमत 15 रुपये बढ़ाई गई है।

नई कीमतें तुरंत लागू हो गई हैं और इन्हें उत्पादों के लेबल तथा आनलाइन प्लेटफार्म पर अपडेट कर दिया गया है। नई दरों के अनुसार अब एक किलो घी की कीमत 680 रुपये होगी जो पहले 630 रुपये थी। इसकी तरह घी के 500 ग्राम के पैकेट की कीमत 325 रुपये से बढ़कर 345 रुपये हो गई है। यानी इसमें 20 रुपये की वृद्धि हुई है। मक्खन का 100 ग्राम का पैक अब 63 के बजाय 66 रुपये का मिलेगा। वहीं, 500 ग्राम का पैक अब 325 रुपये में मिलेगा। इसकी पहले कीमत 310 रुपये थी। इससे पहले मई 2026 में कंपनी ने दूध का मूल्य दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाया था।

दूसरे ब्रांड भी बढ़ा सकते है कीमत

त्योहारी सीजन में अमूल द्वारा घी व मक्खन में वृद्धि की घोषणा के साथ ही देश के कई प्रमुख ब्रांड भी अपने घी व मक्खन की कीमतों में वृद्धि कर सकता है। हरियाणा में वीटा प्रमुख ब्रांड है और हरियाणा के साथ आसपास के राज्यों में इसक डिमांड है, ऐसे में वीटा व राजस्थान के सरास द्वारा कीमतों में वृद्धि करने की संभावना जताई जा रही है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान की बेटी पिया ने तय किया शिक्षक से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा तक पहुंचने का सफर, ट्रंप की बढ़ाई मुश्किलें