
जयपुर से भरतपुर के बीच रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत, 6 नवंबर से जयपुर-बयाना एक्सप्रेस सफर बनाएगी आसान
दिवाली के त्योहार पर यात्रियों की लगातार बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा जयपुर-बयाना एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन का विस्तार होने से जयपुर और भरतपुर के बीच यात्रियों का सफर आसान होने के साथ रेल कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। दीपावली के त्यौहार को देखते हुए इस ट्रेन का 6 नवंबर से 20 नवंबर तक विस्तार किया गया है।











