Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर में 10 महीने में सातवीं बार महंगी हुई सीएनजी, 101.50 रुपए प्रति किलो पर पहुंचे रेट

जयपुर में बीते 10 महीना में आठवीं बार सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। 1 नवंबर को सीएनजी की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद अब रेट पहली बार 100 से ऊपर 101.50 पर पहुंच गए हैं। बता दें कि सीएनजी की कीमतों में तो लगातार बढ़ोतरी हो रही है लेकिन मांग के अनुरूप सप्लाई की पूर्ति अभी भी नहीं हो रही है।

CNG Rate Hike
CNG Rate Hike

CNG Rate Hike: राजस्थान प्रदेश की राजधानी जयपुर में वाहन चालकों को अब एक बार फिर से महंगी सीएनजी लेनी पड़ेगी। जयपुर में बीते 10 महीना में आठवीं बार सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। 1 नवंबर को सीएनजी की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद अब रेट पहली बार 100 से ऊपर 101.50 पर पहुंच गए हैं। बता दें कि सीएनजी की कीमतों में तो लगातार बढ़ोतरी हो रही है लेकिन मांग के अनुरूप सप्लाई की पूर्ति अभी भी नहीं हो रही है। वाहन चालकों को सीएनजी भरवाने के लिए एक-एक घंटे तक कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। एक नंबर को राजधानी जयपुर में सीएनजी के दाम 99.50 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 101.50 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए हैं।

10 महीनों में सातवीं बार बढ़े सीएनजी के दाम

जयपुर शहर में पिछले 10 महीना में आठवीं पास सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की गई है। गौरतलब है कि वर्ष 2026 की शुरुआत में 1 जनवरी को 89.16 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिल रही थी। फरवरी महीने में 1.75 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी के साथ सीएनजी की कीमत 90.91 पर पहुंच गई थी।

अप्रैल महीने में हुई 2.50 रुपए की बढ़ोतरी के बाद 93.41 प्रति किलो और मई महीने में 2.59 रुपए की बढ़ोतरी के बाद 96 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए थे। इसके बाद जुलाई में 50 पैसे प्रति किलो और सितंबर में 1 रुपया प्रति किलो के हिसाब से सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई।

7 अक्टूबर को 2 रुपए की बढ़ोतरी के बाद सीएनजी की कीमत 99.50 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी। अब एक बार फिर 24 दिन बाद 1 नवंबर को सीएनजी की कीमतों में 2 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी की बात अब जयपुर शहर में सीएनजी 101.50 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिल रही है।

वाहन चालकों को सीएनजी की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद अब 1 जनवरी 2026 की तुलना में 1000 रुपए में 1.17 किलो सीएनजी कम मिलेगी। बता दें कि 2026 की शुरुआत में सीएनजी की कीमत 89.16 रुपए प्रति किलो थी जो अब 12.34 रुपए बढ़कर 101.50 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली सामूहिक विवाह सम्मेलन: ठाकुर विनोद सिंह ने 1.51 लाख की सहायता राशि देकर बढ़ाया समाज का मान