Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! कल से जयपुर-कोलकाता ट्रेन के रूट में होगा बदलाव, देख नया शेड्यूल

रेलवे विभाग द्वारा जारी किए गए नए रूट के अनुसार जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन से कोलकाता के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 09709 और वापसी में चलने वाली ट्रेन संख्या 09710 अब परिवर्तित मार्ग के अनुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन और आसनसोल स्टेशनों के बीच चलेगी। गौरतलब है इस ट्रेन से राजस्थान प्रदेश के बांदीकुई और भरतपुर सहित कई जिलों की यात्री कोलकाता और जयपुर का सफर करते हैं।

TRAIN ROUTE CHANGE UPDATE
TRAIN ROUTE CHANGE UPDATE

Jaipur News: भारतीय रेलवे द्वारा कल से जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन से कोलकाता के बीच चलने वाली ट्रेन के रूट में बदलाव की सूचना जारी की गई है। रेलवे विभाग द्वारा दिवाली त्योहार के दौरान शुरू की गई जयपुर और कोलकाता के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के रूट में बदलाव की सूचना जारी की गई है। इस रूट जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन से कोलकाता के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 09709 और वापसी में चलने वाली ट्रेन संख्या 09710 के रूट में बदलाव किया गया है। रेलवे विभाग द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार इन दोनों ट्रेनों का 4 नवंबर से 18 नवंबर तक और वापसी में 6 नवंबर से 20 नवंबर तक नए रूट से संचालन होगा। इस ट्रेन में यात्रियों की सफर के लिए 22 डिब्बे रखे गए हैं। यह ट्रेन राजस्थान प्रदेश के भरतपुर, दौसा और बांदीकुई सहित बिहार की राजधानी पटना के साथ आसनसोल सहित कई राज्यों के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस प्रकार रहेगा नया रूट

रेलवे विभाग द्वारा जारी किए गए नए रूट के अनुसार जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन से कोलकाता के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 09709 और वापसी में चलने वाली ट्रेन संख्या 09710 अब परिवर्तित मार्ग के अनुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन और आसनसोल स्टेशनों के बीच चलेगी। गौरतलब है इस ट्रेन से राजस्थान प्रदेश के बांदीकुई और भरतपुर सहित कई जिलों की यात्री कोलकाता और जयपुर का सफर करते हैं।

इस प्रकार रहेगा शेड्यूल

जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन से कोलकाता के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 09709 (खातीपुरा-कोलकाता स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन) 4 नवंबर से 18 नवंबर तक हर बुधवार दोपहर 3:45 बजे खातीपुरा रेलवे स्टेशन से कोलकाता के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन तकरीबन 2 दिन के लंबे सफर के बाद शुक्रवार रात 2:00 बजे कोलकाता रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। वहीं वापसी में रेलवे विभाग द्वारा कोलकाता और जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन के 20 चलाई जा रही ट्रेन संख्या 09710 (कोलकाता-खातीपुरा स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन) 6 नवम्बर से 20 नवंबर तक हर शुक्रवार को चलेगी। यह ट्रेन शुक्रवार को कोलकाता रेलवे स्टेशन से सुबह 5 बजे खातीपुरा रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होगी। शुक्रवार को कोलकाता से चलकर वापसी में यह ट्रेन शनिवार को दोपहर 2:40 बजे खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली सामूहिक विवाह सम्मेलन: ठाकुर विनोद सिंह ने 1.51 लाख की सहायता राशि देकर बढ़ाया समाज का मान