Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान पेंशनर समाज बीदासर का समारोह धूमधाम से संपन्न वरिष्ठ पेंशनरों का सम्मान भवन हेतु भूमि दान की घोषणा

राजस्थान पेंशनर समाज बीदासर का समारोह धूमधाम से संपन्न  वरिष्ठ पेंशनरों का सम्मान भवन हेतु भूमि दान की घोषणा

बीदासर - बुधवार को कस्बे की शिवाजी स्कूल में राजस्थान पेंशनर समाज द्वारा पेंशनर दिवस मनाया गया।तहसील अध्यक्ष फूसराज गौड़ की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
इस अवसर पर 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पेंशनरों का सम्मान किया गया। रामस्वरूप रक्षक द्वारा घासीराम पारिक, देवी दत्त पाण्डेय, अमीचंद सारण, चम्मपालाल वर्मा सहित अन्य पेंशनरों को सम्मानित किया गया। साथ ही इस माह जन्मदिवस मनाने वाले पेंशनर रामस्वरूप रक्षक एवं लक्ष्मीनारायण का मुंह मीठा कराकर बधाई दी गई।

वरिष्ठतम पेंशनर घासीराम पारिक ने ज्ञानवर्धक गीत प्रस्तुत किया। रामस्वरूप रक्षक ने योगाभ्यास कराते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। बैठक में पेंशनर समाज के लिए भवन निर्माण हेतु भूमि क्रय के लिए अंशदान एकत्र करने पर जोर दिया गया। इस संबंध में मंत्री रामनारायण पूनिया ने भी अपने विचार रखते हुए सभी पेंशनरों से गंभीरता से विचार करने का आह्वान किया।

इससे प्रभावित होकर पेंशनर जगदीश प्रसाद सोनी (सेवानिवृत्त अध्यापक) के सुपुत्र रूपचंद सोनी ने दुंकर रोड पर पेंशनर समाज के भवन निर्माण हेतु लगभग एक हजार गज भूमि दान देने की घोषणा की। इस घोषणा से सभी पेंशनरों में खुशी की लहर दौड़ गई और उपस्थितजनों ने तालियों से स्वागत किया।

बैठक में सांवरमल शर्मा, केवल राम प्रजापत,हुलासाराम बावरी, रवीन्द्र शर्मा, भीकमचंद लखारा, मालाराम गुर्जर, सीताराम नाई, पोकरमल दर्जी सहित अनेक पेंशनर उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार