Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सादुलशहर की हर्षिता अग्रवाल का एलेन करियर इंस्टीट्यूट, कोटा में केमिस्ट्री फैकल्टी के रूप में चयन

सादुलशहर की हर्षिता अग्रवाल का एलेन करियर इंस्टीट्यूट, कोटा में केमिस्ट्री फैकल्टी के पद पर चयन हुआ। डीटीयू कैंपस प्लेसमेंट से मिली इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है

सादुलशहर की हर्षिता अग्रवाल का एलेन करियर इंस्टीट्यूट, कोटा में केमिस्ट्री फैकल्टी के रूप में चयन
image_1783259121098_ad177b1fe95f.jpg

डीटीयू कैंपस प्लेसमेंट से मिली उपलब्धि, क्षेत्र में खुशी की लहर

सादुलशहर।
सादुलशहर के लिए गौरव का विषय है कि भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष एवं नगर मंडल भाजपा पदमपुर के प्रभारी श्री करुण मित्तल की पुत्री हर्षिता अग्रवाल का देश के प्रतिष्ठित एलेन करियर इंस्टीट्यूट, कोटा में केमिस्ट्री फैकल्टी के पद पर चयन हुआ है। यह चयन दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय — डीटीयू के कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से हुआ।

हर्षिता अग्रवाल का चयन डीटीयू से चयनित केवल तीन छात्राओं में हुआ है। एलेन करियर इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित भर्ती प्रक्रिया में देशभर के आईआईटी, एनआईटी एवं अन्य प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों से विभिन्न विषयों के कुल 67 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का फैकल्टी के रूप में चयन किया गया है।

हर्षिता ने अपनी प्रारंभिक तैयारी गुरुकृपा कोचिंग इंस्टीट्यूट, सीकर से की। इसके बाद उन्होंने खालसा गर्ल्स कॉलेज, सादुलशहर से बी.एससी. मेडिकल की शिक्षा प्राप्त की तथा दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय — डीटीयू से शोध कार्य के साथ एम.एससी. केमिस्ट्री पूर्ण की। अध्ययन के दौरान उनका चयन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च — आईआईएसईआर, मोहाली में शोध कार्य हेतु भी हुआ था।

हर्षिता की इस उपलब्धि से सादुलशहर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने श्री करुण मित्तल एवं उनके परिवार को बधाई देते हुए हर्षिता के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। क्षेत्रवासियों ने कहा कि हर्षिता की यह सफलता अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है।