Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कच्चा बस स्टैंड की अव्यवस्थाओं पर नगरपरिषद सख्त, सभापति-आयुक्त ने किया निरीक्षण; शुक्रवार से अतिक्रमण अभियान

कच्चा बस स्टैंड की अव्यवस्थाओं पर नगरपरिषद सख्त, सभापति-आयुक्त ने किया निरीक्षण; शुक्रवार से अतिक्रमण अभियान

सरदारशहर। शहर के कच्चा बस स्टैंड पर बढ़ती अव्यवस्थाओं और अतिक्रमण की शिकायतों को लेकर नगरपरिषद सभापति राजकरण चौधरी व आयुक्त मगराज डूडी ने बुधवार शाम नगरपरिषद टीम और पुलिस जाप्ते के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस थाने से बस स्टैंड के अंदर तक दुकानदारों व रेहड़ी वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण को एक दिन में हटाने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि बस स्टैंड परिसर में कुछ दुकानदार और बस संचालक रेहड़ी लगाने वालों से हर माह 4 से 5 हजार रुपये तक किराया वसूल रहे हैं। सभापति ने मामले की गंभीरता से जांच कराने के आदेश दिए। वहीं यह भी सामने आया कि कुछ रेहड़ी चालकों को यहां जगह देने के नाम पर 1 लाख रुपये तक में स्थान “बेचने” की शिकायतें हैं। नगरपरिषद ने स्पष्ट किया कि जिन रेहड़ी वालों को पहले जहां स्थान आवंटित था, वे वहीं रेहड़ी लगाएं, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

नगरपरिषद ने घोषणा की कि शुक्रवार को भारी पुलिस जाप्ते के साथ कच्चा बस स्टैंड के अंदर और बाहर हो रहे अतिक्रमण को हटाने का अभियान चलाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड स्थित सुलभ शौचालय की व्यवस्थाओं की भी जांच की गई। सभापति राजकरण चौधरी ने कहा कि चार साल पहले बस स्टैंड को सुव्यवस्थित किया गया था, लेकिन धीरे-धीरे अव्यवस्थाएं बढ़ीं। अब व्यवस्थाएं दोबारा सुचारू की जाएंगी और अवैध वसूली व जगह बेचने वालों पर जांच के बाद मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान की बेटी पिया ने तय किया शिक्षक से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा तक पहुंचने का सफर, ट्रंप की बढ़ाई मुश्किलें