Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दो वार्डों के लिए हुआ शहरी समस्या समाधान शिविर 

दो वार्डों के लिए हुआ शहरी समस्या समाधान शिविर 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। शहरी समस्या समाधान शिविर 2025 के अन्तर्गत बुधवार को नगरपरिषद हॉल में वार्ड नं. 8 से 14 तक का शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 5 पट्टा पत्रावलियों का निस्तारण किया गया। यू.डी. टैक्स के आवेदन 4, घर-घर कचरा संग्रहण शिकायत 10, जीवीपी. 02, नाली मरम्मत 2, जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन पत्र 22, जनआधार संशोधन व अद्यतन 20 के प्रकरण प्राप्त हुऐ जिनको मौके पर निस्तारित किया गया। शिविर में पार्षद रिछपाल बिजारणियां, गणेश मंडावरिया, ईदरीश गौरी, पुरूषोतम शर्मा, मनोज पारीक, दीनदयाल पारीक, पंकज घासोलिया, पार्षद प्रतिनिधि पन्नालाल सोनी, हरिओम खोड ने उपस्थित होकर आमजन को शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। इस मौके पर शिविर प्रभारी सहायक नगर नियोजक उदय सिंह, सहायक अभियंता विक्रम जोरवाल, सहायक अभियंता सुश्री चारवी, प्राधानाचार्य पप्पुराम मीणा व नगर परिषद के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

फोटो केप्शन: सुजानगढ़-शिविर में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान करते अधिकारी।