Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सफल वार्ता के बाद सहकारी समिति उपकेंद्र में मूंगफली की तुलाई पुन शुरू

सफल वार्ता के बाद सहकारी समिति उपकेंद्र में मूंगफली की तुलाई पुन शुरू

बीदासर - कस्बे के श्रीडूंगरगढ़ रोड स्थित सहकारी समिति के उपकेंद्र में बुधवार को पांच दिनों के ठहराव के बाद मूंगफली की तुलाई फिर से शुरू हो गई। किसानों और तुलाई ठेकेदार के बीच हुए विवाद का समाधान सफल वार्ता के बाद किया गया।

किसान मनफूल जाट और नरतप सिंह ने बताया कि पांच दिन पहले मूंगफली की तुलाई को लेकर ठेकेदार और किसानों के बीच विवाद हो गया था, जिसके चलते तुलाई कार्य पूरी तरह से ठप हो गया था। बुधवार को समिति प्रशासन की मौजूदगी में हुई बातचीत के बाद सहमति बनी और तुलाई दोबारा शुरू की गई।

सहकारी समिति के मुख्य व्यवस्थापक रामसिंह ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी टोकनधारी किसानों की मूंगफली गुणवत्ता के अनुसार तौली जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि तुलाई के नाम पर यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से पैसे की मांग करता है तो किसान सीधे उन्हें सूचित करें, ताकि संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

इस मौके पर मनसुख जाट, नरपत सिंह, रामकरण प्रजापत, भगवान सिंह, हरिराम सुथार, रामनिवास डूडी, सोहनलाल खेरिया, जादूराम सहारण, रतन सिंह सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान की बेटी पिया ने तय किया शिक्षक से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा तक पहुंचने का सफर, ट्रंप की बढ़ाई मुश्किलें