Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रायन इंटरनेशनल स्कूल, मानसरोवर में मोंटेसरी दीक्षांत समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न

रायन इंटरनेशनल स्कूल, मानसरोवर में मोंटेसरी दीक्षांत समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न

जयपुर। रायन इंटरनेशनल स्कूल, मानसरोवर में 8 फरवरी को 'मोंटेसरी दीक्षांत समारोह' उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह "ग्रेजुएशन डे" किंडरगार्टन के नन्हे-मुन्ने छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था, जहाँ उन्होंने प्री-प्राइमरी से प्राइमरी सेक्शन में प्रवेश की औपचारिकता पूरी की।

विद्यालय के संस्थापक डॉ. ए. एफ. पिंटो और निर्देशिका ग्रेस पिंटो के मार्गदर्शन में आयोजित इस समारोह की शुरुआत प्रार्थना और स्वागत गान से हुई। छोटे बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में नृत्य और संगीतमय नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में "हील द वर्ल्ड" गीत की संगीतमय प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही। समारोह की थीम "जड़ें जमाने के लिए और उड़ान भरने के लिए पंख" को सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (SDG) से जोड़ा गया।

मुख्य अतिथि जयपुर महापौर कुसुम यादव, पार्षद पूनम शर्मा, सेवानिवृत्त डीआईजी सुरेंद्र कुमार, न्यायाधीश चंद्रकुमार सोंगरा, डॉ. तन्नू बत्रा और वरिष्ठ पत्रकार हरिश्चंद्र सिंह सहित कई प्रतिष्ठित अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

छात्रों को ग्रेजुएशन गाउन पहनाकर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जिससे उनका प्री-प्राइमरी से प्राइमरी सेक्शन में प्रवेश चिह्नित हुआ। साथ ही, अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

विद्यालय की प्राचार्या सरिता कटियार ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। रायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की निर्देशिका मैडम ग्रेस पिंटो को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी गईं। समारोह का समापन विद्यालय गीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

रात्रि में सफर करने वाले बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर, रोहतक से बैजनाथ के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा