Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एक्शन, इमोशन और सस्पेंस से भरपूर है फिल्म प्रताप की स्टोरी, दिखेगा जांबाज पुलिस अफसर का दर्द, ट्रेलर रिलीज

नई बालीवुड मूवी प्रताप एक पुलिस अधिकारी की जिंदगी पर आधारित है। जिस पुलिस अधिकारी से अपराधिक नाम से ही कांपते थे और उसने पूरी जिंदगी कानून की रखवाली में लगा दिए, लेकिन आखिर में वह खुद ही कानून के जाल में उलझकर सलाखों के पीछे चला गया।

एक्शन, इमोशन और सस्पेंस से भरपूर है फिल्म प्रताप की स्टोरी, दिखेगा जांबाज पुलिस अफसर का दर्द, ट्रेलर रिलीज

Pratap Movie Trailer : बालीवुड अभिनेता अमित साध और ईशा देओल की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज हो गया। प्रताप फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने हाथों हाथ लिया और इस ट्रेलर से स्पष्ट हो रहा है कि यह फिल्म एक्शन, इमोशन और सस्पेंस से भरपूर है। नई बालीवुड मूवी प्रताप एक पुलिस अधिकारी की जिंदगी पर आधारित है। जिस पुलिस अधिकारी से अपराधिक नाम से ही कांपते थे और उसने पूरी जिंदगी कानून की रखवाली में लगा दिए, लेकिन आखिर में वह खुद ही कानून के जाल में उलझकर सलाखों के पीछे चला गया। ट्रेलर में एक जांबाज और सम्मानित एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की जिंदगी में आए लगातार मोड़ को दिखा रहा है और देखते ही देखते एनकांटर स्पेशलिस्ट की दुनिया पूरी तरह से बदल गई है। ऐसे में नई फिल्म प्रताप दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली है।

फिल्म ‘प्रताप’ में अभिनेता अमित साध ने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई हुई है। ट्रेलर से स्पष्ट हो रहा है कि इसमें पुलिस अधिकारी का अतीत और वर्तमान के बीच में कहानी को दिखाया गया है। इसमें आखिर किन परिस्थितियों में प्रताप को जेल जाना पड़ता है और अब उसके सामने कौन-सी चुनौतियां आती हैं। ऐसे में कभी कानून के रखवाला अधिकारी अब खुद की लड़ाई लड़ता हुआ नजर आ रहा है। फिल्म में ईशा देओल और उनके साथ कई अनुभवी कलाकार भी दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म ‘प्रताप’ पर अमित साध ने क्या कहा

अभिनेता अमित साध ने कहा कि फिल्म ‘प्रताप’ की स्टोरी बहुत ही दिलचस्प है। इस फिल्म की पूरी स्टोरी एक ऐसे इंसान की है जो पहले कानून की रक्षा करता था, लेकिन उसके सामने परिस्थिति ऐसी बनी कि वह कानून को छोड़कर दूसरी तरफ खड़ा हो गया। इस किरदार के भीतर कई भावनाएं और विरोधाभास हैं, जिन्हें निभाना एक एक्टर के तौर पर मेरे लिए दिलचस्प था। ट्रेलर आपको उसकी दुनिया की एक झलक देता है, लेकिन उसकी कहानी में अभी बहुत कुछ ऐसा है, जो पर्दे पर सामने आना बाकी है।'

फिल्म ‘प्रताप’ रिलीज डेट

फिल्म ‘प्रताप’ के निर्देशक सचिन सराफ ने बताया कि इस फिल्म में अमित साध और ईशा देओल के अलावा सीमा बिस्वास, तिग्मांशु धूलिया और मिलिंद गुणाजी ने शानदार काम किया है। प्रदीप रंगवानी की बनाई और यूवी फिल्म्स की यह फिल्म 20 नवंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर से हरियाणा, यूपी, बिहार, बंगाल तक नई एक्सप्रेस ट्रेन, 1677 किमी के सफर में 24 स्टेशनों पर ठहराव