Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान में 4 लाख नौकरियों के लक्ष्य की ओर सरकार, 45645 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति

राजस्थान में 4 लाख नौकरियों के लक्ष्य की ओर सरकार, 45645 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति

Rajasthan News : राजस्थान में जल्द ही नौकरियों का पिटारा खुलने वाला है। राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास की अध्यक्षता में शासन सचिवालय में कमेटी ऑफ सेक्रेट्रीज (सीओएस) की बैठक में नई भर्तियों व फिलहाल चल रही भर्तियों के बारे में विचार विमर्श किया गया।

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और 5 वर्षों में 4 लाख भर्तियां करने के संकल्प के साथ कार्य किया जा रहा है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक 11 रोजगार मेलों एवं विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं के माध्यम से 1 लाख 90 हजार 894 पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। इसके अलावा लगभग 1 लाख 10 हजार पदों पर भर्ती की कार्रवाई विभिन्न स्तरों पर प्रक्रियाधीन है, जिनमें से 45 हजार 645 पदों पर आगामी समय में नियुक्तियां दी जानी संभावित हैं।

मुख्य सचिव ने आगामी रोजगार मेले में दी जाने वाली नियुक्तियों से संबंधित सूचनाएं शीघ्र अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रक्रियाधीन भर्तियों में तेजी लाने के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग एवं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड से प्रभावी समन्वय स्थापित करने तथा न्यायालय में लंबित प्रकरणों में मजबूत पैरवी सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही आगामी वर्ष के भर्ती परीक्षा कैलेंडर के लिए सभी विभागों को रिक्त पदों की गणना कर शीघ्र अर्थना भिजवाने के निर्देश दिए।

सूखा संभावित जिलों में पेयजल एवं चारा प्रबंधन के निर्देश

मुख्य सचिव ने सूखा संभावित जिलों में आमजन एवं पशुधन को राहत देने के लिए अग्रिम तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला प्रभारी सचिवों को अपने प्रभार वाले सूखा संभावित जिलों का भ्रमण कर धरातलीय आकलन करने तथा जिला कलेक्टरों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को पेयजल की सुचारु आपूर्ति के लिए आकस्मिक कार्य-योजना तैयार करने, आवश्यकतानुसार चारा डिपो स्थापित करने तथा गौशालाओं में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

भारत के पास 3-0 की अजेय बढ़त बनाने का सुनहरा मौका, दिग्गज पेसर्स के बिना मैदान पर उतरेगा न्यूजीलैंड