Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर में शुरू हुई जुआरियों की धर-पकड़, हजारों रुपए के साथ होटल से 7 को पुलिस ने दबोचा

जयपुर में शुरू हुई जुआरियों की धर-पकड़, हजारों रुपए के साथ होटल से 7 को पुलिस ने दबोचा

Jaipur News: जयपुर पुलिस ने त्योहारी सीजन में शहर में सख्ती बढ़ा दी हैं। पुलिस ने थोड़ी देर पहले एक निजी होटल में रेड मारकर 7 जुआरियों को हजारों रुपए के साथ गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने जुआरियों के साथ होटल मैनेजर, रोहित वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर जयपुर पुलिस ने आज शहर में स्थित होटल जिनेन्द्र पैलेस में बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों द्वारा कांती नगर, बनीपार्क स्थित होटल जिनेन्द्र पैलेस में जुआ खेला जा रहा है। इसके बाद जयपुर पुलिस ने होटल के कमरा नंबर 207 में मौके से लगभग 70 हजार रुपए की जुआ राशि के साथ 7 लोगों और होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया। होटल के कमरे में से पुलिस को रेड के दौरान ताश के पत्तों के साथ हिसाब की डायरी, कैलकुलेटर और रजिस्टर भी मिले।

25 अक्टूबर को मिली थी पुलिस को जुआरियों की गुप्त सूचना

जयपुर पुलिस को रविवार, 25 अक्टूबर को होटल जिनेंद्र पैलेस में जुआरियों के जुआ खेलने की गुप्त सूचना मिली थी। डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर कांती नगर, बनीपार्क स्थित होटल जिनेन्द्र पैलेस पर पुलिस द्वारा रेड मारने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले ने कांती नगर, बनीपार्क स्थित होटल जिनेन्द्र पैलेस चल रहे जुए में होटल मैनेजर रोहित वर्मा की भी मिली भगत बताई।

जिसके बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेलने के आरोपी 7 लोगों के साथ होटल मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया है। जयपुर पुलिस ने राजस्थान पब्लिक गैंबलिंग ऑर्डिनेंस (RPGO) के तहत आरोपियों के खिलाफ यह कार्रवाई की है। सिंधी कैंप थाना प्रभारी वंदना नुरेला से मिली जानकारी के अनुसार होटल मैनेजर रोहित वर्मा सहित अक्षय प्रताप सिंह, शिवराज, अमित गोयल, श्याम सुंदर, विष्णु शर्मा, किशन कुमार गुप्ता और सत्यम भाटी को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से तीन जोधपुर के निवासी और पांच जयपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

धौलपुर तिहरे मौत मामले का खुलासा: पारिवारिक कलह ने ली दो मासूमों और युवक की जान