India-New 3ed T20 Match: भारतीय टीम के पास वेलिंगटन में होने जा रहे 27 अक्टूबर को तीसरे t20 मुकाबले में 3-0 की अजेय बढ़त बनाने का सुनहरा मौका है। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम अपने दो दिग्गज पेसर्स की गैर मौजूदगी में मैदान पर उतरेगी। ऐसे में पहले ही पांच मैचों की श्रृंखला में अपने होम ग्राउंड में 2 मैच गंवा चुकी न्यूजीलैंड टीम पर पूरी तरह से दबाव बना रहेगा।
वहीं न्यूजीलैंड के पेसर्स की गैर मौजूदगी में भारतीय टीम के पास वेलिंग्टन के मैदान में 3-0 की बढ़त बनाने का सुनहरा मौका होगा। भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल द्वारा ईसान किशन के तीसरा मैच नहीं खेलने की पुष्टि करने के बाद वेलिंगटन में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है। ऐसे में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी की तिकड़ी वेलिंगटन में बड़ा कमाल कर सकती है।
न्यूजीलैंड के 2 पेसर्स लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी तीसरे t20 में नहीं आएंगे नजर
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में होने जा रहे तीसरे t20 मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम के दो दिग्गज पेसर्स लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा मैट हेनरी के बिजी शेड्यूल और चोट की वजह से अगले तीनों t20 मैच नहीं खेलने की पुष्टि की है। वहीं लॉकी फर्ग्यूसन को वेलिंग्टन के मैच में आराम दिया गया है। ऐसे में पेसर्स की गैर मौजूदगी में भारतीय टीम के पास तीसरा मैच जीतकर इस श्रृंखला में अजेय बढ़त बनाने का सुनहरा मौका है। गौरतलब है कि t20 श्रृंखला के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे और 2 टेस्ट मैच की सीरीज होगी।
इशान किशन अनफिट, वैभव सूर्यवंशी को फिर मिल सकता है मौका
न्यूजीलैंड और भारत के बीच वेलिंगटन में होने जा रहे कल तीसरे t20 मैच में इशान किशन बाहर हो गए हैं। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने आज इस बात की पुष्टि की है। इशान किशन को पहले मैच के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव आने से हल्की इंजरी हुई थी। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ईसान की जगह कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि कुमार कुशाग्र की तुलना में वैभव सूर्यवंशी को 27 अक्टूबर को होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे t20 मैच में प्लेईंग 11 में जगह मिलने के आसार ज्यादा नजर आ रहे हैं।


