Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा में 295 करोड़ रुपये से बनेगी नई यूनिवर्सिटी, 10 एकड़ में बनेगा नया विश्वविद्यालय परिसर

हरियाणा में 295 करोड़ रुपये से बनेगी नई यूनिवर्सिटी
हरियाणा में 295 करोड़ रुपये से बनेगी नई यूनिवर्सिटी

New University : हरियाणा के एनसीआर एरिया में नई यूनिवर्सिटी बनाने का सिलसिला जारी है। एनसीआर एरिया एजुकेशन हब के तौर पर विकसित हो रहा है। सोनीपत के राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में भारती विद्यापीठ की नई यूनिवर्सिटी बनेगी और एजुकेशन सिटी में नया शैक्षणिक परिसर बनेगा। एजुकेशन सिटी के प्लॉट नंबर 13

पर निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। संस्थान ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) में नक्शा जमा करा दिया है, जिसे मुख्यालय भेजा जा चुका है। संस्थान ने सभी बकाया राशि भी जमा करा दी है।

वहीं, राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण, परियोजना को पर्यावरणीय मंजूरी मिल गई है। हरियाणा से परियोजना 40,480 वर्ग मीटर यानी करीब 10 एकड़ में विकसित होगी। इस पर 295.45 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। परिसर में पांच टावर और एक बेसमेंट बनाया जाएगा। कुल निर्मित क्षेत्र 79,469 वर्ग मीटर होगा। संस्थान में विद्यार्थियों और स्टाफ सहित 5,319 लोगों की क्षमता निर्धारित की गई है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए 8,206 वर्ग मीटर क्षेत्र में हरियाली विकसित की जाएगी। परिसर में 285 केएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), 10 रेनवॉटर हार्वेस्टिंग पिट, 250 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र और 398 वाहनों की पार्किंग की सुविधा होगी।

एजुकेशन सिटी में 30 प्लॉट विकसित

सोनीपत के एजुकेशन सिटी को हब तक तौर पर विकसित किया जा रहा है। जहां पर देश के जानमानी विश्वविद्यालय द्वारा अपने परिसर बनाए गए है। एजुकेशन सिटी में कुल 30 प्लॉट पूरी तरह विकसित हैं, जबकि 7 प्लॉटों पर कोर्ट केस जारी है।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण परिसर की लगातार निगरानी कर रहा है। जिन शिक्षण संस्थानों ने जमीन मिलने के बावजूद अभी तक कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है, विभाग ने उन्हें दिसंबर 2026 तक की अंतिम समय-सीमा दी है। तय सीमा तक काम शुरू न होने पर विभाग नोटिस जारी किए जाएंगे।

बस स्टेशन और साइकिल ट्रैक अधूरे

एजुकेशन सिटी को विश्वस्तरीय बनाने के लिए प्रस्तावित कई बुनियादी सुविधाएं अब भी अधूरी हैं। टू-थ्री स्टोरी मल्टीलेवल कार व बस पार्किंग और अंतरराज्यीय बस स्टेशन का निर्माण नहीं हो पाया है। पर्यावरण अनुकूल 9 किलोमीटर लंबा साइकिल ट्रैक भी नहीं बना है। वहीं, 12 एकड़ में प्रस्तावित झील को मास्टर प्लान से हटा दिया गया है। ऐसे में नए संस्थान के निर्माण के साथ पुरानी परियोजनाओं को पूरा करना भी बड़ी चुनौती है।

एजुकेशन सिटी में यह कैंपस चल रहे

सोनीपत में एजुकेशन सिटी में फिलहाल कई विश्वविद्यालय व दूसरे संस्थानों के कैंपस चल रहे है। इसमें अशोका यूनिवर्सिटी, एसआरएम यूनिवर्सिटी, आईआईटी दिल्ली, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन पिछले कई वर्षों से संचालित हो रहे हैं। जबकि कॉर्पोरेशन लिमिटेड, एशियन एजुकेशन सोसायटी, लाला नेमीचंद एजुकेशन ट्रस्ट और चंद्रावती एजुकेशन ट्रस्ट काम न चलने के कारण प्लॉट छोड़ चुके हैं।

जल्दी ही नई यूनिवर्सिटी भी आएंगी

राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के जेई आरके जांगड़ा ने बताया कि राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में कई बड़ी यूनिवर्सिटी आ चुकी हैं। अब जल्दी ही नई यूनिवर्सिटी भी आएंगी। किन यूनिवर्सिटी ने प्लॉट लेकर काम नहीं किया है इसकी प्रोग्रेस रिपोर्ट जल्दी ही बनाई जाएगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जोधपुर: संजय सोनी की मौत के बाद MGH मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन, नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग