Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

वैभव सूर्यवंशी वेलिंगटन में करेंगे ओवल की कसर पूरी, इशान किशन तीसरे t20 से हुए बाहर

वैभव सूर्यवंशी वेलिंगटन में करेंगे ओवल की कसर पूरी, इशान किशन तीसरे t20 से हुए बाहर

Ind-New 3ed T20 Match: न्यूजीलैंड और भारत के वेलिंगटन में होने जा रहे कल तीसरी t20 मैच में इशान किशन बाहर हो गए हैं। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने आज इस बात की पुष्टि की है। सोमवार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा ईसान की जगह कुमार कुशाग्र को भारतीय टीम में शामिल किया है। हालांकि कुमार कुशाग्र को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलनी मुश्किल है।

ऐसे में वैभव सूर्यवंशी के लाखों-करोड़ों प्रशंसकों का 27 अक्टूबर को वेलिंगटन के मैदान पर होने जा रहे न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच t20 मैचों की श्रृंखला के तीसरे मैच में उनकी ताबड़तोड़ बैटिंग देखने का इंतजार खत्म हो सकता है। इशान किशन के बाहर होने के बाद 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में होने वाले मैच में वैभव सूर्यवंशी की प्लेईंग 11 में जगह पक्की मानी जा रही है।

बीसीसीआई द्वारा नहीं की गई अभी सूर्यवंशी की प्लेइंग इलेवन में जगह को लेकर पुष्टि

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा अभी वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग इलेवन में जगह को लेकर पुष्टि नहीं की गई है लेकिन सूत्रों के अनुसार ईशान किशन के बाहर होने से सूर्यवंशी के 27 अक्टूबर को t20 मैच में शामिल होने के पुख्ता दावेदार हैं। बता दें कि ईशान किशन पहले t20 मैच में क्राइस्टचर्च के मैदान में आई हल्की इंजरी के बाद अभी रिकवर कर रहे हैं।

गौरतलब है कि दूसरे t20 मैच में 24 अक्टूबर को ईशान की जगह वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिला था। लेकिन पिछले मैच में वैभव कोई खास कारनामा नहीं कर पाए थे। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों के बीच इस बात को लेकर उत्सुकता बनी हुई है कि वैभव 27 अक्टूबर को वेलिंगटन के मैदान में पिछले मैच की कसर पूरी करने उतरेंगे या नहीं। भारतीय प्लेइंग इलेवन टीम में इशान किशन की जगह वैभव सूर्यवंशी सबसे बेहतर विकल्प के रूप में देखे जा रहे हैं।

24 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी नहीं दिखा पाए थे कोई कमाल

ओवल के मैदान में 24 अक्टूबर को हुए भारत और न्यूजीलैंड के मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी कुछ खास कारनामा नहीं कर पाए थे। इस मैच में वैभव ने आठ गेंद में मात्र चार रन ही बनाए। खेल के दौरान वैभव का आक्रामक अंदाज भी प्रशंसकों को देखने को नहीं मिला। ओवल में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब वैभव सूर्यवंशी नई रणनीति के तहत बैटिंग स्किल को सुधारने की तैयारी कर रहे हैं। भारतीय हार्ड हीटर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का ताबड़तोड़ अंदाज देखने के लिए क्रिकेट प्रशंसक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अगले मैच में प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह को लेकर अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

इशान किशन अनफिट - मिल सकती है वैभव को प्लेईंग 11 में जगह

भारतीय t20 टीम के ऊपरी क्रम के बल्लेबाज इशान किशन को पहले मैच के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव आने से हल्की इंजरी हुई थी। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ईसान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए दुसरे t20 मैच में आराम दिया था। अब गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने आज 26 अक्टूबर, सोमवार को ईशान किशन के तीसरे t20 मैच में भी

नहीं खेलने की पुष्टि की है। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को 27 अक्टूबर को होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे t20 मैच में प्लेईंग 11 में जगह मिलनी लगभग तय मानी जा रही है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

भारत के पास 3-0 की अजेय बढ़त बनाने का सुनहरा मौका, दिग्गज पेसर्स के बिना मैदान पर उतरेगा न्यूजीलैंड