Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रात्रि में सफर करने वाले बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर, रोहतक से बैजनाथ के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा

रात्रि में सफर करने वाले बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर, रोहतक से बैजनाथ के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा

Haryana Roadways: हरियाणा राज्य परिवहन ने रात्रि में बस का सफर करने वाली यात्रियों के लिए रोहतक से बैजनाथ के बीच हरियाणा रोडवेज की सीधी बस सेवा शुरू की है। बस रोहतक से चलकर पूरी रात सफर करते हुए सुबह 7:00 बजे बैजनाथ पहुंचेगी। इस बस से रात्रि में सफर करने वाले बस यात्रियों को लाभ मिलेगा।

हरियाणा राज्य परिवहन की रोहतक डिपो की एस सुपर फास्ट बस सर्विस रोहतक बस स्टैंड से चलकर पानीपत, करनाल, अम्बाला, ऊना, कांगड़ा और पालमपुर के रास्ते बैजनाथ पहुंचेगी। इस वर्ष के शुरू होने से हरियाणा प्रदेश के कई जिलों के यात्रियों का बैजनाथ का सफर आसान हो जाएगा। वहीं इस बस से यात्रा कर हरियाणा प्रदेश के बैजनाथ में नौकरी करने वाले व्यक्ति सुबह-सुबह समय से दफ्तर पहुंच सकेंगे।

रोहतक से बैजनाथ के बीच इस प्रकार रहेगा शेड्यूल

हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा रोहतक डिपो से शुरू की गई हरियाणा रोडवेज की रात्रि बस सेवा रोहतक बस स्टैंड से शाम 5:15 पर बैजनाथ के लिए रवाना होगी। इसके बाद यह सुपरफास्ट बस सोनीपत जिले के गोहाना से शाम 5:45, पानीपत से शाम 6:45 और चंडीगढ़ सेक्टर 43 से रात्रि 12:00 बजे चलकर सुबह 7 बजे तक बैजनाथ पहुंचेगी। इस रात्रि बस सेवा के शुरू होने से चंडीगढ़ से बैजनाथ का सफर करने वाली यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

बैजनाथ से वापसी में इस पर कर रहेगा शेड्यूल हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा शुरू की गई सुपरफास्ट रात्रि बस सेवा बैजनाथ से शाम 5:30 बजे रोहतक के लिए रवाना होगी। इसके बाद यह बस पालमपुर से शाम 6:00 बजे, कांगड़ा से रात 7:30 बजे, चंडीगढ़ सेक्टर 17 से रात्रि 12:45 बजे चलकर गुरुग्राम होते हुए रोहतक सुबह 6:40 बजे पहुंचेगी। इस बस के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप रोहतक बस स्टैंड में रोडवेज विभाग के कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान में आशा सहयोगिनियों का बढ़ा हुआ मानदेय अब इस तारीख से होगा लागू, सरकार ने जारी किए आदेश