Jaipur News: जयपुर शहर में आज विद्युत विभाग द्वारा मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग शिफ्ट में कई पावर कट दिए जाएंगे। विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार शहर में मेंटेनेंस कार्य के दौरान लगभग 70 से अधिक क्षेत्रों में इलेक्ट्रिसिटी ऑफिस रहेगा।
विद्युत निगम जयपुर के अधिकारी ने सूचना देते हुए बताया कि शहर में आज सुबह 10:00 से लेकर शाम 6:00 बजे तक 5 शिफ्टों में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान 7 घंटे का सबसे लंबा पावर कट सुबह 10 से शाम 5:00 बजे तक शहर के शिप्रा पथ, मध्यम मार्ग, सेक्टर- 4, 5, 6, 92, 113, 115, 116, 119, 124, 123, 73, 76, 20, 21, 22, 23 व 24, एसएमएस कॉलोनी, बाहुबली नगर प्रजापति विहार एवं आसपास क्षेत्रों में दिया जाएगा।
प्रेम नगर सहित इन क्षेत्रों में दिया जाएगा 6 घंटे का पावर कट
जयपुर शहर में आज प्रेम नगर सहित डेयरी वाला धोबन वाली डीपी, जुड़गे सबपार्क, बी2 बाईपास, सूर्य नगर, पेट्रोल पंप, पानी की टंकी, तरुछाया नगर, कृषि नगर, उदय हॉस्टल एवं आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक 6 घंटे का पावर कट दिया जाएगा। इसके अलावा प्रताप नगर के सेक्टर- 8, 83, 84, 85 एवं आसपास क्षेत्र और करधनी ए से ई ब्लॉक, गणेश नगर, श्याम सरोवर, कल्याण विहार, नौ दुकान, गोविंदपुरा स्टैंड, बाढ़पीतावास, चंद्रा नगर, मेहता सर्किल, करधनी थाना व आसपास क्षेत्र में भी आज 6 घंटे बिजली गुल रहेगी।
साकेत नगर सहित इन क्षेत्रों में सुबह 10 से 2:00 बजे तक रहेगी बिजली गुल
जयपुर शहर में आज साकेत नगर सहित सेंट जोसेफ स्कूल गली नंबर 12 बरकत नगर, सौम्या मार्ग गांधी नगर, सांधी सर्किल गांधी नगर, 1 और II टाइप क्वार्टर गांधी नगर, जय अम्बे नगर, एफ ब्लॉक श्याम नगर, राम पथ, गौरव नगर, श्याम नगर, न्यू सांगानेर रोड, जनपथ, वशिष्ठ मार्ग, बरकत नगर पानी की टंकी, भगत वाटिका I & II सिविल लाइंस, ट्रेंटलोड हाउस नंदपुरी एवं आसपास क्षेत्र में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।
सुबह 11 से शाम 4 बजे तक इन क्षेत्रों में रहेगा इलेक्ट्रिसिटी आउटेज
जयपुर शहर में श्रीराम नगर, शताब्दी नगर, अरावली विहार, वैशाली नगर, भरत विहार, अरिहंत नगर, हनुमान बगीची, गोविंद विहार, मंडिया मार्केट, एलएमएनआईआईटी, राजापार्क माधव नगर, केशव विद्यापीठ चौराहा, बृज विहार, सुमेल रोड, सर्वोदय कॉलोनी, नंदन विहार, बजरंग विहार, ग्रीन पार्क और केशव विद्यापीठ पंप हाउस सहित आसपास के क्षेत्र में चार घंटे इलेक्ट्रिसिटी आउटेज रहेगा।
हनुमान पथ सहित इन इलाकों में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक रहेगी बिजली गुल
शहर में आज हनुमान पथ सहित किसान मार्ग 4 पोल बरकत नगर, मोती माली की कोठी बरकत नगर, शिशु बाल गृह गांधी नगर, बोरिंग वाला गांधी नगर, गांधी नगर डिस्पेंसरी, महिला थाने के सामने गांधी नगर, जय अम्बे नगर, सुंदर सिंह भंडारी नगर, रामपथ, मिथिला पथ, नारायण नगर, पंचशील कॉलोनी, द्वारकापुरी, शुभम एन्क्लेव, पंचशील मार्ग, गौतम मार्ग एवं आसपास क्षेत्र में 3 घंटे का इलेक्ट्रिसिटी आउटेज रहेगा। इसके अलावा दोपहर 2 से शाम 6 बजे हरमाड़ा क्षेत्र के विजय नगर, रोड नंबर-14 और जोड़ला पॉवर हाउस सहित आसपास के क्षेत्रों 4 घंटे तक इलेक्ट्रिसिटी आउटेज दिया जाएगा।