Jaipur News: जयपुर शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अगले 1 साल तक अभियान चलेगा। इस अभियान के दौरान शहर को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु व्यापारी, निगम और पुलिस प्रशासन मिलकर योजना बनाएंगे। जयपुर के बाजारों में
निगम और पुलिस प्रशासन व व्यापारी मिलकर शहर को अतिक्रमण और जाम मुक्त करने हेतु व्यवस्था बदलने की भी तैयारी कर रहे हैं। निगम और पुलिस प्रशासन व व्यापारी मिलकर 'जयपुर 300 वर्ष' अभियान अगले एक साल तक चलाएंगे। इस दौरान बाजारों को अतिक्रमण मुक्त बनाने, पार्किंग का दबाव घटाने और यातायात सुगम करने की मुहिम चलाई जाएगी। इस अभियान की शुरुआत व्यापारी वर्ग खुद अपने वाहनों को बाजारों से बाहर खड़े करके करेंगे। ग्राहकों को पार्किंग की जगह दिन हेतु विशेष व्यवस्था की जाएगी। जयपुर व्यापार महासंघ नगर निगम और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर इस अभियान को सफल बनाने के लिए विशेष योजना बनाएंगे।
1 वर्ष तक चलेगा ‘जयपुर 300 वर्ष' अभियान
जयपुर शहर में नगर निगम, व्यापारी संघ और पुलिस प्रशासन ने मिलकर दीपावली की सजावट के साथ शहर में अतिक्रमण और जाम हटाने की व्यवस्था के अभियान की शुरुआत की गई है। 'जयपुर 300 वर्ष' अभियान अगले एक साल तक चलेगा। इस दौरान बाजारों को अतिक्रमण मुक्त बनाने और पार्किंग का दबाव घटाने और यातायात सुगम करने हेतु व्यापारी वर्ग नगर निगम और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर काम करेगा।
जयपुर व्यापार महासंघ की ओर से शहर के सिटी पैलेस में हुई बैठक में अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस अभियान के शुरू होने से वाहन चालकों के साथ आमजन को भी बेहतर सुविधा मिलेगी। जयपुर व्यापार महासंघ ने छह संकल्पों के जरिए बाजारों की सूरत बदलने के लिए अगले 1 वर्ष तक अभियान चलाने की तैयारी की है। राजस्थान प्रदेश की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 'जयपुर 300 वर्ष' अभियान के पोस्टर का विमोचन के दौरान कहां कि व्यापारी वर्ग की इस मुहिम से शहर को अतिक्रमण कर पार्किंग व्यवस्थित और यातायात सुचारु रखने के संकल्प से शहरवासियों को वास्तविक राहत मिलेगी।


