Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर शहर में त्योहारी सीजन में ट्रैफिक पुलिस हुई सख्त, हर घंटे पकड़े जा रहे 11 शराबी ड्राइवर

जयपुर शहर में त्योहारी सीजन में ट्रैफिक पुलिस हुई सख्त, हर घंटे पकड़े जा रहे 11 शराबी ड्राइवर

Jaipur News: जयपुर शहर में त्योहारी सीजन में क्राइम पर लगाम लगाने और दुर्घटना में कमी लाने हेतु ट्रैफिक पुलिस सख्त मोड में आ गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के धड़ाधड़ चालान काटे जा रहे हैं। आलम यह बना हुआ है कि जयपुर शहर में इन दिनों ट्रैफिक पुलिस के एक्शन मोड में आने के बाद हर घंटे 11 शराबी ड्राइवर पुलिस की हत्थे चढ़ रहे हैं। जयपुर शहर में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने हेतु शुरू की गई इस धरपकड़

में स्थानीय थानों की पुलिस के मुकाबले ट्रैफिक पुलिस कहीं ज्यादा मुस्तैद और एक्शन मोड में नजर आ रही है। पिछले 48 घंटे में शराबी ड्राइवरों के खिलाफ 40% करवाई अकेले ट्रैफिक पुलिस द्वारा की गई है।

जयपुर में 557 शराबी ड्राइवर चढ़े पुलिस के हत्थे

जयपुर शहर में पुलिस द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने और त्योहारी सीजन में शराबी ड्राइवर के खिलाफ चलाई गई अभियान के तहत अब तक 557 शराबी ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस अभियान के तहत पुलिस द्वारा की गई कुल 557 शराबी ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई में से यातायात पुलिस ने सबसे अधिक 228 चालकों पर शिकंजा कसा।

पुलिस द्वारा जयपुर पूर्व में 112 चालकों पर और जयपुर पश्चिम में 85 चालकों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा जयपुर दक्षिण 68 और जयपुर उत्तर में 64 शराबी चालकों के खिलाफ एक्शन लिया गया। जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ किसी प्रकार की रियायत नहीं बरतने की बात कही है।

एक गंभीर अपराध है। उन्होंने कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले स्वंय का जीवन तो मुसीबत में डालते ही हैं, साथ ही बेगुनाह लोगों की जान भी खतरे में पड़ती है। शहर लोगों की सुरक्षा और यातायात नियमों की पालना हेतु ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

mandi bhav : लहसुन के भाव में रिकार्ड वृद्धि, नींबू से सस्ता हुआ सेब, प्याज ने निकाले आंसू