Rajasthan News: राजस्थान प्रदेश की बेटी गौरवी अजमेरा ने अपने अद्भुत खेल प्रदर्शन की वजह से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में स्क्वैश अंडर-11 में बनी टॉप सीड बनकर अपने परिवार और प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया। राजस्थान की उभरती हुई स्क्वैश खिलाड़ी गौरवी अजमेरा की इस सफलता पर जयपुर, अजमेर सहित पूरे राजस्थान प्रदेश में लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। बता दें कि राजस्थान की बेटी गौरवी ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में चल रही सब-जूनियर और जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में गर्ल्स अंडर-11 वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल कर पूरे देश में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है।
ईस्टर्न ग्रैंडस्लैम और इंडियन जूनियर ओपन 2026 में भी गौरवी हासिल कर चुकी है पदक
राजस्थान प्रदेश की बेटी गौरवी द्वारा जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के मुख्य ड्रॉ में हासिल की गई सफलता पर पूरा प्रदेश नाज कर रहा है। गौरवी की यह पहली सफलता नहीं है, इससे पहले ईस्टर्न ग्रैंडस्लैम और इंडियन जूनियर ओपन 2026 के टूर्नामेंट में भी रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं।
गौरवी की कोच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरभी मिश्रा ने उनकी सफलता पर कहा कि आने वाले समय में गौरवी अपनी प्रतिभा के बल पर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करेगी और देश का नाम रोशन करेगी। गौरवी के माता-पिता के अनुसार उनका बचपन से ही खेलों के प्रति विशेष रुझान रहा है।
उन्होंने कहा कि गौरवी ने कड़ी मेहनत के बल पर आज जो सफलता हासिल की है, उसके पीछे उसका खेल के प्रति जज्बा स्पष्ट दिखाई देता है। पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरभी मिश्रा की कोचिंग के तहत राजस्थान की स्क्वैश एकेडमी में ट्रेनिंग ले रही गौरवी मिक्स्ड अंडर-9 कैटेगरी में आई-स्क्वैश ओपन, पूणे और तेलंगाना स्क्वैश ओपन में गोल्ड मेडल भी जीत चुकी है।
बता दें कि जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में चल रही राष्ट्रीय सब जूनियर और जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप के मेन ड्रा में राजस्थान प्रदेश के सात खिलाड़ियों ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह पर की कर ली है। अंडर-11 गर्ल्स में राजस्थान की बेटी अनम यादव ने भी अपना स्थान पक्का कर लिया है।


