पीएम सूर्यघर योजना के तहत राजस्थान के तीन लाख परिवारों के घरों की छत पर मुफ्त में सौलर पैनल लगाए जाएंगे। इसके लिए डिस्काम के हिसाब से इस काम को पूरा किया जाएगा। इसकी शुरुआत पहले जयपुर डिस्काम से की गई है। इन 96500 परिवारों के घरों की छत पर जयपुर डिस्कॉम की तरफ से फ्री में सोलर पैनल लगाए जाएंगे।
डिस्काम की तरफ से इन घरों में 1.1 किलोवाट की क्षमता का सौलर पैनल लगाया जाएगा। जयपुर डिस्काम ने इस सुविधा का लाभ उन घरों को दिया है, जिनका मंथली बिजली बिल 150 यूनिट से कम है। जयपुर डिस्काम द्वारा बिजली बिलों के आधार पर इनका चयन किया गया है। जयपुर डिस्कॉम द्वारा यह मुफ्त सौलर लगाने की योजना का लाभ 18 सर्कल में दिया जाएगा और इसके लिए डिस्काम की तरफ से कार्ययोजना को तैयार कर लिया है।
इस काम को पूरा करने के लिए डिस्काम की तरफ से नौ फर्मों को काम दिया गया है। सभी घरों की छतों पर सौलर लगाने का काम मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। राजस्थान सरकार ने इस योजना को तीन बिजली वितरण निगमों के लिए बनाया गया है। इसमें तीनों निगमों में इस योजना के पात्र लोगों की संख्या तीन लाख है। पहले चरण में जयपुर डिस्कॉम में काम शुरू होगा। इसके बाद अजमेर और जोधपुर डिस्कॉम में चिह्नित उपभोक्ताओं के घरों पर इंस्टॉलेशन किया जाएगा। सोलर रूफटॉप लगाने से पहले उपभोक्ता की सहमति भी ली जाएगी।
डिस्काम का होगा रख रखावा का काम
योजना की खास बात यह है कि निशुल्क सोलर रूफटॉप लगाने के साथ उनके रख-रखाव की जिम्मेदारी भी डिस्कॉम की होगी। 1.1 किलोवाट क्षमता के इन सोलर रूफटॉप का रख-रखाव 10 साल तक किया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को इंस्टॉलेशन के बाद रखरखाव पर अलग से खर्च नहीं करना पड़ेगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में 80 प्रतिशत घरों पर लगेंगे सोलर पैनल
सरकार द्वारा शुरू की गई 150 यूनिट से कम बिजली खपत के पात्र सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में है। जबकि शहरों में इन संख्या बहुत ही कम है। इस कारण योजना के तहत लगाए जाने वाले करीब 80 फीसदी सोलर रूफटॉप ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित किए जाने की योजना है। जयपुर डिस्कॉम क्षेत्र में इन सोलर रूफटॉप से 106 मेगावाट ग्रीन एनर्जी उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।


