Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सीएम भजनलाल बोले — मंदिर हमारी संस्कृति की आत्मा, डबल इंजन सरकार करवा रही तीर्थ स्थलों का विकास

सीएम भजनलाल बोले — मंदिर हमारी संस्कृति की आत्मा, डबल इंजन सरकार करवा रही तीर्थ स्थलों का विकास

डीग, 10 जुलाई — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को गुरूपूर्णिमा की पूर्व संध्या पर डीग जिले के पूंछरी का लौठा पहुंचकर श्रीनाथ जी मंदिर में पूजा-अर्चना की और मुड़िया पूर्णिमा मेले में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि *“मंदिर केवल इमारत नहीं, हमारी आस्था, संस्कृति और संस्कारों के केंद्र हैं। राज्य में डबल इंजन की सरकार तीर्थ स्थलों और मंदिरों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।”*

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को दोहराते हुए कहा कि *“विकास और विरासत साथ-साथ चलनी चाहिए।”* उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक धरोहरों और मंदिरों के पुनरुद्धार के लिए कई योजनाएं चला रही हैं।

गुरु की महिमा का उल्लेख करते हुए सीएम शर्मा ने कहा कि जीवन में गुरु का स्थान सर्वोच्च होता है, जो व्यक्ति को अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाता है। उन्होंने बताया कि वे पिछले 25 वर्षों से मुड़िया पूर्णिमा के अवसर पर गिरिराज जी की परिक्रमा करने और दर्शन करने आ रहे हैं।

पूंछरी का लौठा को श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली बताते हुए मुख्यमंत्री ने स्थानीय श्रद्धालुओं व संतों से संवाद कर प्रदेश में सांस्कृतिक जागरण और तीर्थ चेतना को और अधिक बल देने की बात कही।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Elevated Road Project : अब ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी और गुरुग्राम का सफर होगा आसान, 754 करोड़ की एलिवेटेड रोड योजना तैयार