Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

mandi bhav : तुवर दाल होगी महंगी! सूखे से फसल प्रभावित, उत्पादन घटने के बीच बढ़े दाम

mandi bhav : तुवर दाल होगी महंगी! सूखे से फसल प्रभावित, उत्पादन घटने के बीच बढ़े दाम

त्योहारी सीजन नजदीक आते ही दालों के रेटों में तेजी आनी शुरू हो गई है। आने वाले समय में दालों की कीमतों में तेजी का अनुमान जताया जा रहा है। कमी की आशंका व त्योहारी मांग निकलने से तुवर के भाव में तेजी दर्ज की गई। तुवर दाल में 100 रुपए क्विंटल भाव तेज रहा। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र एवं कर्नाटक में भंयकर सूखा पड़ने तथा गुजरात एवं मध्य प्रदेश के कुछ भागों मैं बारिश कम होने से 2026-27 के खरीफ सीजन में तुवर की फसल को काफी नुकसान हुआ है। इसकी औसत उपज दर एवं कुल पैदावार में भारी कमी आने और क्वालिटी भी प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में दालों की कीमतों में तेजी आना की संभावना जताई जा रही है।

दलहन उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र में चालू सीजन के दौरान तुवर का कुल घरेलू उत्पादन घटकर 20-25 लाख टन के निम्न स्तर पर अटक जाने का अनुमान लगाया है जो 2025-26 सीजन के सरकारी उत्पादन आंकड़ों से करीब 10-15 लाख टन कम है। केन्द्रीय जबकि वास्तविक उत्पादन इससे 40-50 प्रतिशत पीछे रह जाने की संभावना है।

दाल-दलहनों की थोक कीमतें

दलहनः चना कांटा 7500 से 7550, विशाल 7400 से 7450, डंकी चना 6600 से 6700, काबुली डॉलर 9500 से 10500, रशियन 7500 से 7700, बिटकी 7300 से 7600, मसूर 6000, तुवर महाराष्ट्र सफेद 9200 से 9500, महाराष्ट्र लाल 9600 से 9900, कर्नाटक 9900 से 10000, निमाड़ी 7700 से 9000, मूंग बेस्ट गर्मी का 8200 से 8500, बोल्ड 8400 से 8600, मोगर 5500 से 7500, उड़द बोल्ड 9200 से 9500, उड़द गर्मी का 8500 से 9200, ग्रेविटी क्लीन 9500 से 9900 रुपए क्विंटल।

कृषि मंत्रालय ने 2026-27 सीजन के लिए 40 लाख टन तुवर के घरेलू उत्पादन का लक्ष्य नियत किया है

दालें: चना दाल 8900 से 9000, मीडियम 9200 से 9400, बोल्ड 9800 से 10000, मसूर दाल बोल्ड 7900 से 8000, तुवर दाल सवा नंबर 9300 से 9400, फूल 10200 से 10300, बेस्ट तुवर दाल 12300 से 13700, ब्रांडेड तुवर दाल 15100, मूंग दाल मीडियम 9800 से 9900, बोल्ड 10000 से 10100, मूंग मोगर 11700 से 11800, बोल्ड 11900 से 12000, उड़द दाल मीडियम 10900 से 11000, बोल्ड 11100 से 11200, उड़द मोगर 11800 से 12000, बोल्ड 12100 से 12300 रुपए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana Govt Scheme : हरियाणा में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन शुरू