Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बाड़मेर में आज 3 और 5 घंटे का लगेगा पावर कट, दीपावली से पहले किया जाएगा रखरखाव का काम

TODAY POWER CUT BARMER
TODAY POWER CUT BARMER

Barmer news: बाड़मेर में आज बिजली विभाग की ओर से मेंटेनेंस कार्य के चलते 3 घंटे के पावर कट की सूचना जारी की गई है। बिजली विभाग द्वारा दीपावली से पहले मेंटेनेंस और रखरखाव के कार्य के चलते शहर की कई क्षेत्रों में इलेक्ट्रिसिटी आउटेज दिया जाएगा।

दीपावली पर्व पर विद्युत लाइनों के रख-रखाव को लेकर गुरुवार को 33 केवी रीको फीडर से निकलने वाले 33.11 केवी शिव नगर एवं चौहटन फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 8 से 11 बजे तक बंद रहेगी।

इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बिल

सहायक अभियंता शहर प्रथम ने बताया कि इसके तहत शिव नगर, जोगियों की दड़ी, सेंट पॉल स्कूल रोड, शास्त्री नगर, चौहटन चौराहा, महाबार, लंगेरा, एनएच 68 रोड, गादान, सांसियों का तला व अरिहंत नगर क्षेत्र की बिजली बंद रहेगी।

दीपावली पर्व पर बिजली लाइनों के रख-रखाव कार्य को लेकर गुरुवार को 132 केवी जीएसएस रारावि प्रसारण निगम के तहत 33 केवी फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार मेंटेनेंस कार्य के दौरान रहवासियों को बिजली की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जोधपुर एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट पकड़ेगा रफ्तार, NHAI और निर्माण कंपनी के बीच हुआ डेट ऑफ अपॉइंटमेंट